#राजनीति

May 30, 2026

हिमाचल: पोलिंग बूथ पर ही भीड़ गए कांग्रेस MLA और भाजपा प्रत्याशी का पति; जमकर हुआ बवाल

कांग्रेस विधायक के पोलिंग बूथ पर आने को लेकर उठाए सवाल

शेयर करें:

sujanpur news

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ पर उस समय माहौल गर्मा गया, जब कांग्रेस विधायक और भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी के पक्ष के बीच तीखी बहस छिड़ गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मतदान केंद्र के बाहर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। हालांकि मौके पर मौजूद चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया, जिसके बाद मतदान प्रक्रिया बिना किसी बाधा के जारी रही।

बूथ पर पहुंचने को लेकर शुरू हुआ विवाद

घटना जिला परिषद वार्ड ऊहल के अंतर्गत आने वाले बनालग मतदान केंद्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कैप्टन रंजीत सिंह मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी के पति ने विधायक के मतदान केंद्र पर पहुंचने को लेकर आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में तीखी नोकझोंक में बदल गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बारिश में खुली चुनावी व्यवस्थाओं की पोल, कहीं मोबाइल की रोशनी... कहीं जेनरेटर के सहारे डाले वोट

'आप बूथ पर नहीं आ सकते' को लेकर बढ़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भाजपा समर्थित प्रत्याशी पक्ष ने मतदान केंद्र के भीतर विधायक की मौजूदगी पर सवाल उठाए। वहीं विधायक पक्ष का कहना था कि जनप्रतिनिधि होने के नाते वह मतदान केंद्र की स्थिति जानने और व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों पर अड़े रहे, जिसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। बहस के दौरान दोनों ओर से समर्थक भी मौके पर मौजूद थे, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील बन गई।

कुछ देर के लिए गर्माया चुनावी माहौल

पंचायत चुनाव के दौरान आमतौर पर शांत रहने वाले मतदान केंद्र पर अचानक शुरू हुए इस विवाद ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मतदान के लिए पहुंचे मतदाता भी कुछ समय के लिए घटनाक्रम को देखते रहे। बताया जा रहा है कि बहस बढ़ने के कारण मतदान केंद्र के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बारिश भी नहीं रोक पाई कदम, कई शतकवीरों ने बूथ पर जाकर डाला वोट, एक बजे तक 63% मतदान

चुनाव अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

स्थिति को बिगड़ता देख मतदान केंद्र पर तैनात चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल हस्तक्षेप किया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को शांत कराया और चुनाव आचार संहिता तथा मतदान प्रक्रिया से जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए मामला शांत करवाया। इसके बाद मतदान केंद्र पर माहौल सामान्य हुआ और मतदान प्रक्रिया पहले की तरह सुचारू रूप से जारी रही।

वीडियो बना चर्चा का विषय

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में मतदान केंद्र के बाहर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। पंचायत चुनाव के दौरान सामने आए इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि विवाद के बावजूद मतदान प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ता रहा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 3 बच्चों ने खो दिया पिता, घर लौट रहे होमगार्ड जवान को ऐसे मिली मौ*त, सदमें में परिवार

चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी सरगर्मी

हिमाचल में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के दौरान जहां एक ओर मतदाता लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर राजनीतिक दलों और समर्थकों के बीच तनातनी भी देखने को मिल रही है। हमीरपुर की यह घटना भी चुनावी माहौल में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और प्रतिस्पर्धा का एक उदाहरण मानी जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख