#राजनीति

September 3, 2024

हिमाचल में फिर महंगा होगा डीजल: CM ने दिए VAT बढ़ाने के संकेत

शेयर करें:

शिमला। आर्थिक संकट के बीच घिरे हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब एक बार फिर से महंगाई का नया झटका लगने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान डीजल के दाम एक बार फिर से बढ़ाने की तरफ इशारा किया है।

जल्द हो सकता है डीजल के दामों में वृद्धि का ऐलान

आपको बता दें कि, प्रदेश की बिगड़ी हुई अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए सरकार की तरफ से कई सारे बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें: कर्मचारियों को क्यों नहीं मिला वेतन और पेंशन, सामने आई बड़ी वजह इसी कड़ी में अब मुख्यमंत्री का बयान सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार जल्द ही डीजल के दामों में वृद्धि करने का ऐलान कर सकती है।

सुक्खू सरकार में तीसरी बार बढ़ेंगे दाम

गौर रहे कि, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ऐसा तीसरी बार होगा जब सरकार की तरफ से डीजल पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स यानी VAT की दर में इजाफा किया जाएगा। यह भी पढ़ें: नकली ADG बनकर शातिर कर रहा था ठगी, DGP हिमाचल की सास निकली महिला

जनवरी व जुलाई 2023 में बढ़ाए थे दाम

इससे पहले जनवरी 2023 और फिर उसके बाद जुलाई 2023 में प्रदेश सरकार ने डीजल पर तीन-तीन रुपए की दर से VAT बढ़ाया था। इसके बाद आज विधानसभा में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हिमाचल प्रदेश पर आए आर्थिक संकट को कम करने के लिए प्रयासरत हैं। यह भी पढ़ें: स्पीकर और विपक्ष के बीच की टेंशन दूर, जानें कैसे समाप्त हुआ गतिरोध

लोगों के दैनिक जीवन पर पड़ेगा असर

गौरतलब है कि, प्रदेश सरकार की तरफ से अगर एक बार फिर से राजस्व बढ़ाने की खातिर डीजल पर लगने वाले VAT को बढ़ा दिया जाता है तो, इससे न सिर्फ डीजल के दाम बढ़ेंगे बल्कि इसका सीधा असर आम लोगों के दैनिक जीवन पर भी देखने को मिलेगा।

डीजल के दाम बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

यह भी पढ़ें: BJP ने मजाकिया अंदाज में किया CM की पत्नी का स्वागत, सदन में गूंजे हंसी के ठहाके
  • बसों के किराए में बढ़ोतरी हो सकती है।
  • दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले सामान भी महंगे हो सकते हैं।
  • माल ढुलाई का भाड़ा भी बढ़ सकता है।
  • घरों के निर्माण में लगने वाली सामग्री की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है।
  • पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख