शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नई कार्यकारिणी का गठन होना है। जिसके लिए संगठन में पद पाने की लालसा रखने वाले कई कांग्रेस नेता अब कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन के चक्कर लगा रहे हैं। यह नेता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से मुलाकात कर रहे हैं और अपनी अपनी दावेदारी को मजबूती से उनके समक्ष रख रहे हैं।
राजीव भवन के चक्कर लगाने लगे कांग्रेस नेता
दिल्ली से लौटने के बाद कांग्रेस प्रदेश अधक्ष प्रतिभा सिंह आज अचानक पार्टी कार्यालय राजीव भवन पहुंची थी। जिसकी भनक लगते ही कई कांग्रेस नेता उनसे मिलने वहां पहुंच गए। इन नेतााओं ने प्रतिभा सिंह के सामने अपना अपना रिपोर्ट कार्ड भी रखा और संगठन में अपनी दावेदारी जताई। वहीं प्रतिभा सिंह ने भी इन कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सुझाव लिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 1500 रुपए देने में देरी की यह बनी वजह, अब जनवरी में पूरी होगी प्रक्रिया
प्रतिभा सिंह ले रही सीनियर नेताओं से सुझाव
बता दें कि प्रतिभा सिंह कार्यकारिणी के गठन को लेकर कांग्रेस के सभी सीनियर नेताओं से वन टू वन बात कर रही है, ताकि उनसे कार्यकारिणी के गठन को लेकर सुझाव लिए जा सकें। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रतिभा सिंह नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर नेताओं के नामों की घोषणा कर सकती है। इसका एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है कि अभी हाल ही में प्रतिभा सिंह दिल्ली गईं थी, जहां उन्होंने हाईकमान से भी इस बारे में चर्चा की होगी।
हॉली लॉज और सुक्खू गुट में अंदरखाते हो सकती है तकरार
हालांकि कार्यकारिणी के गठन में हॉली लॉज और सुक्खू गुट के बीच अंदरखाते तकरार होने के आसार हैं। कार्यकारिणी में एक तरफ जहां हॉलीलॉज गुट के लोगांे की ताजपोशी करने का प्रयास किया जाएगा, वहीं सुक्खू गुट के लोग भी कार्यकारिणी में ज्यादा से ज्यादा अपने लोगों को शामिल करने का प्रयास कर सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 10 दिन पहले बुजुर्ग ने परिवार को कही थी ऐसी बात, अब कमरे में पड़ी मिली देह
प्रतिभा सिंह की राजीव शुक्ला से मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह अभी हाल ही में सोमवार को दिल्ली गई थी और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की थी। दिल्ली में हुई प्रतिभा सिंह और राजीव शुक्ला की मुलाकात ने हिमाचल के सियासी पारे को चढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पांच साल से लापता था विजय, पहाड़ी पर मिला कंकाल- मची चीख-पुकार
सूत्रांे की मानें तो संगठन में सबसे पहले महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी होनी है। दिल्ली में प्रतिभा सिंह ने कुछ नामों को लेकर राजीव शुक्ला से चर्चा भी की है। ऐसे में माना जा रहा है कि नए साल से पहले प्रदेश कांग्रेस को महासचिव और कोषाध्यक्ष मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अनजान को लिफ्ट देना पड़ा मंहगा, ईंट से वार कर सड़क किनारे फेंका चालक
इन नेताओं की दावेदारी मानी जा रही मजबूत
सूत्रों की मानें तो संगठन में सबसे महत्तवपूर्ण महासचिव पद के लिए हॉली लॉट गुट के यशवंत छाजटा प्रवल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन इस समय सरकार ने उन्हें हिमुडा का वाइस चेयरमैन नियुक्त कर रखा है, ऐसे में उनकी दावेदारी कहीं ना कहीं कमजोर होती दिख रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भी थी 40 हजार साल पहले मानव जाति, 5 जिलों में मिले पत्थरों के औजार
उनके अलावा होलीलॉज गुट से एपीएमसी शिमला.किन्नौर के पूर्व चेयरमैन महेंद्र स्तान और वीरभद्र सिंह के करीबी रहे प्रेम कौशल के नाम भी संगठन में महासचिव पद के लिए प्रवल दावेदारों में गिने जा रहे हैं। हालांकि इस पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।
खड़गे के निर्देश पर भंग की थी हिमाचल की सभी कार्यकारिणी
बता दें कि हिमाचल अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशों पर हिमाचल कांग्रेस की सभी राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग किया जा चुका है। अब हिमाचल में नई कार्यकारिणी का गठन होगा। जिसके लिए अभी हाल ही में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली गई थी और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की थी।