#राजनीति

June 10, 2024

अगर अनुराग भी केंद्रीय मंत्री बनते तो... मोदी 3.O पर सीएम सुक्खू का पहला बयान

शेयर करें:

शिमला। राष्ट्रपति भवन में कल रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उनके कैबिनेट के कुल 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इस बार हिमाचल के कोटे से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय कैबिनेट में जगह दी गई है। वहीं, पिछली सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे अनुराग सिंह ठाकुर को कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है। अब एक तरफ जहां पूरे प्रदेश समेत भारत भर में इस बात पर चर्चा हो रही है कि आखिरकार अनुराग ठाकुर को मंत्री क्यों नहीं बनाया गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी इस विषय पर बयान सामने आया है। यह भी पढ़ें: माता-पिता ने खोया 23 साल का जवान बेटा, कार समेत नाले में गिरा

यहां पढ़ें क्या बोले CM सुक्खू

आज प्रदेश सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अनुराग ठाकुर भी केंद्रीय मंत्री बनते तो इससे हिमाचल प्रदेश को फायदा होता। उन्होंने जगत प्रकाश नड्डा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उनका मंत्री बनना तय ही था, लेकिन अगर अनुराग ठाकुर भी मंत्री बन जाते तो ज्यादा अच्छा होता।

दो-दो मंत्री हो जाते

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि अगर ऐसा होता तो हिमाचल प्रदेश से दो-दो मंत्री हो जाते। वह पहले भी केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें इस बार भी मंत्रिमंडल में जगह दी जाती तो इससे हिमाचल प्रदेश को काफी फायदा होता। यह भी पढ़ें: हिमाचल: सड़क किनारे पड़ा मिला- कुचला हुआ था चेहरा, मचा हड़कंप

अनुराग को हारने में नहीं छोड़ी थी कोई कसर

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी हिमाचल प्रदेश के इस हमीरपुर जिले से आते हैं जहां से लगातार पांचवीं बार सांसद चुनकर अनुराग ठाकुर दिल्ली पहुंचे हैं। इस बार के चुनाव में सीएम सुक्खू की तरफ से अनुराग ठाकुर को पटखनी देने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया गया था मगर बात नहीं बनी और अनुराग ठाकुर ने अपने प्रतिद्वंदी सतपाल सिंह रायजादा को 175 000 के बड़े मार्जिन से हराया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख