#राजनीति

May 2, 2024

हिमाचल: CM सुक्खू को हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है मामला

शेयर करें:

शिमला। देश में चल रही चुनावी हलचल के बीच हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी से नाराज चल रहे नेता आए दिन सीएम सुक्खू पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी बीच अब हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने सीएम सुक्खू को मानहानि का नोटिस जारी कर किया है।

सीएम सुक्खू को HC का नोटिस

बता दें कि बीते दिनों पूर्व कांग्रेस नेता व उपचुनाव में वर्तमान भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने जा रहे वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया गया था। अब इसी मामले में प्रदेश हाईकोर्ट ने सीएम सुक्खू को नोटिस जारी कर किया है।

मान सम्मान को पहुंचाई ठेस

गौतलब है कि सुधीर शर्मा पहले भी मुख्यमंत्री सुक्खू को लीगल नोटिस भेज चुके हैं। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से माफी मांगने और मुआवजा देने की मांग रखी थी। यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस के विधायक पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, जानें पूर्व कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा का आरोप है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने भाषणों में उनपर काई आपत्तिजनक टिप्पणियां की उनपर झूठे आरोप लगाए हैं। सीएम ने अपने कटुभाषणों में बार-बार मंच से उनपर इलजाम लगाए हैं, जिससे उनके मान सम्मान को हानि पहुंची है। इस बात से नाराज हैं सुधीर शर्मा दरअसल, सुधीर शर्मा मुख्यमंत्री के 15 करोड़ में बिकने बाले बयान को लेकर बहुत नाराज हैं। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिना किसी तथ्य के जो उनपर 15 करोड़ में बिकने का आरोप लगाया है निराधार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके खिलाफ सबूत होने की बात मीडिया में कही पर अभी तक कोई सबूत पेश नहीं किया है।

5 करोड़ रुपए देना होगा मुआवजा

सुधीर शर्मा ने कहा कि सीएम के बयान टीवी और अखबारों में प्रकाशित हुए हैं। सीएम ने जनता के बीच उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। जिससे उनकी प्रतिष्ठा और मान की हानि हुई है। इस चीज कि भरपाई के लिए उन्होंने सीएम सुक्खू से मुआवजे के तौर पर 5 करोड़ रुपयों की मांग की है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख