शिमला। दीपावली के पटाखे समाप्त हो चुके थे और घड़ी में रात 9 बजे का वक्त हो रहा था। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संबोधित करते हुए एक ट्वीट किया गया। CM सुक्खू के एकाउंट से सामने आया यह ट्वीट लिखे जाने के साथ ही चर्चा का विषय बन गया और लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री की बातों का जवाब दिया है।
आपको बता दें कि आज से करीब डेढ़ माह पहले हरियाणा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल का सरकार का नाम लेकर कांग्रेस की फजीहत की थी। उसके बाद से अब तक CM सुक्खू और उनकी कैबिनेट के मंत्री अलग-अलग तरीकों से प्रधानमंत्री मोदी की बात का जवाब दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दिवाली मना रहा था परिवार, गौशाला में चाचा ने भतीजे पर चलाई गोली
अब इसी कड़ी में एक बार फिर CM सुक्खू ने सीधे प्रधानमंत्री को अपने ट्वीट में टैग करते हुए उन्हें बिना सवाल का जवाब भेजा है।
ट्वीट में क्या बोले मुख्यमंत्री
CM सुक्खू ने अपने ट्वीट पर लिखा- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार सभी वादों को पूरा कर रही है। राज्य में समग्र विकास किया जा रहा है। हमें इस बात पर गर्व है कि हमने 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान की गई 10 गारंटियों में से पांच को पहले ही पूरा कर लिया है।
यह भी पढ़ें : पानी के टैंक में डूबी महिला, बेटे के सिर से पिता के बाद मां का भी उठा साया
आसान है झूठे वादे करना
विदित रहे कि, PM मोदी ने बीते शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में कहा था कि कांग्रेस पार्टी जानती है कि झूठे वादे करना आसान है। मगर उन्हें सही तरीके से लागू करना बहुत कठिन और असंभव है। PM मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी हर चुनाव में सिर्फ लोगों से वादे करती है। जबकि, वो जानते हैं कि वे उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस पार्टी लोगों के सामने बुरी तरह से बेनकाब हो गई है। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना जैसे कांग्रेस शासित राज्यों में विकास और वित्तीय हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं।