#राजनीति

June 4, 2025

सीएम सुक्खू ने निभाया 'देहरा अब मेरा' का वादा, 50 साल बाद विस्थापितों को दिया उनका हक

पौंग डैम विस्थापितों को बांटे जमीन के कागज घर बनाने को पैसे भी मिलेंगे

शेयर करें:

Sukhu Govt dehra

देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में 50 वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का दौरा राहत बनकर आया। सीएम सुक्खू ने वर्षों से अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे पौंग डैम विस्थापितों को उनका हक देकर बड़ी राहत प्रदान की। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में आयोजित एक जनसभा में 89 विस्थापित परिवारों को जमीन के आवंटन प्रमाण पत्र सौंपे। ये परिवार बीते 50 वर्षों से विस्थापन की पीड़ा झेल रहे थे और दस्तावेजी अधिकारों के लिए लगातार प्रयासरत थे।

हर परिवार को घर बनाने को मिलेंगे तीन लाख

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय विधायक कमलेश ठाकुर की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों की पहल से इन परिवारों को उनका हक दिलाया जा सका है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शेष विस्थापितों को भी शीघ्र ही भूमि का आवंटन किया जाएगा। साथ ही, हर परिवार को मकान निर्माण के लिए तीन लाख रुपए की सहायता राशि भी दी जाएगी। सीएम सुक्खू ने कहा कि एक समय में यह कहा जाता था कि "देहरा कोई नहीं तेरा", लेकिन अब मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि "देहरा मेरा है"।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल से होगा चाइना ऑक्यूपाईड तिब्बत का दीदार: पहली बार खुलेगा ये दर्रा

दो लड़कियों की बात सुन की ये घोषणा

देहरा दौरे पर पहुंचे सीएम सुक्खू से मिलने आई नंदपुर की दो लड़कियों ने भी अपनी आपबीती सुनाई। इन लड़कियों ने बताया कि बरसात के दिनों में पुल के आभाव के चलते नंदपुर पहुंचने काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिस पर सीएम सुक्खू ने घोषणा की कि नंदपुर क्षेत्र में पुल का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे बरसात के मौसम में आने.जाने की परेशानी समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : इंस्टाग्राम पर दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार

इस मौके पर उन्होंने हरिपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए दो करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। इसके अंतर्गत डॉक्टरों के लिए आवासीय सुविधाएं भी निर्मित की जाएंगी।

क्या बोलीं देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले छह महीनों में क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज हुई है। उन्होंने बताया कि रानीताल से मुबारिकपुर सड़क परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है, और पीडब्ल्यूडी सेक्टर के अंतर्गत 214 करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त हुई 24 पेयजल योजनाओं की मरम्मत पर 43 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिनमें जल शोधन संयंत्र की स्थापना भी शामिल है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार की डिक्की में चरस के 5 पैकेट, डैशबोर्ड में चिट्टे का लिफाफा- 3 तस्कर अरेस्ट

उपचुनाव में कमलेश ठाकुर बनी थी विधायक

बता दें कि देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर हैं। देहरा सीएम सुक्खू का ससुराल भी पड़ता है। 2022 के विधानसभा चुनाव में होशियार सिंह यहां से आजाद चुनाव जीते थे, बाद में भाजपा में चले गए और अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद देहरा में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी को यहां से टिकट दिया और वह चुनाव जीती। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख