#राजनीति

September 24, 2024

CM सुक्खू की तबियत बिगड़ी! दोबारा IGMC पहुंचे- पढ़ें पूरी अपडेट

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत मंगलवार की देर शाम एक बार फिर से बिगड़ गई। इस स्थिति में उन्हें IGMC अस्पताल जाने का निर्णय लिया गया। अस्पताल पहुंचने पर, डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनके स्वास्थ्य की जांच में जुट गई है। मुख्यमंत्री के पेट और छाती से संबंधित सभी आवश्यक टेस्ट किए जा रहे हैं, ताकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति का सही आकलन किया जा सके।

रात 9 बजे IGMC ले जाया गया

डॉक्टर लगातार उनकी देखभाल कर रहे हैं। रात के साढ़े 8 बजे के करीब पुलिस प्रशासन को अलर्ट करने के बाद 9 सीएम को IGMC पहुंचाया गया। बतौर रिपोर्ट्स, सीएम की छाती में दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि, राहत भरी बात ये है कि सीएम खुद से चलकर अस्पताल में दाखिल हुए हैं और उन्हें देख रहे लोगों का उन्होंने अभिवादन भी किया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल की बेटी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, पहले अटेंप्ट में पास किया UPSC एग्जाम

तीन दिन पहले ही IGMC से लौटे थे

गौर रहे कि तीन दिन पहले भी मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उन्हें पेट में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड और अन्य रूटीन टेस्ट किए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी थी और इसके बाद मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर आराम कर रहे थे। अब मंगलवार की शाम, उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल: बस स्टैंड पर भिड़ी दो युवतियां, नोचे बाल; लात घूंसे भी चले; देखें वीडियो हालांकि, अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। इस समय डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच और सभी प्रकार के टेस्ट करने में जुटी हुई है, ताकि उनकी स्थिति का सही मूल्यांकन किया जा सके। सभी लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख