राजनीति

#राजनीति

March 27, 2025

सीएम सुक्खू ने BJP के प्रदर्शन पर ली चुटकी, बोले-5 गुटों में बंटी भाजपा में कुर्सी की लड़ाई

बोले- रैली में किस गुट के लोग आए, और किसने किया किनारा- यह देखना बाकी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

CM Sukhu Statement BJP Protest

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिमला के चौड़ा मैदान में कांग्रेस के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के इस प्रदर्शन पर अब सीएम सुक्खू का बयान सामने आया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी पार्टी को विरोध प्रदर्शन करने का हक है।

सीएम सुक्खू ने कसा तंज

सीएम सुक्खू ने इस दौरान तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का प्रदर्शन हिमाचल सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि कुर्सी की लड़ाई के लिए था। आज सोलन पहुंचे सीएम सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन को सिर्फ कुर्सी की लड़ाई करार दिया। सीएम सुक्खू ने कहा कि भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है। अब इस प्रदर्शन में किस गुट के कितने लोग आए यह कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ गुट के लोग इसमें नदारद भी थे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल विधानसभा की ओर बढ़ रहे BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, बैरिकेड्स पर चढ़े

नरेश चौहान ने रैली को बताया फ्लॉप शो

वहीं सीएम के मीडिया मीडिया एडवाइजर नरेश चौहान ने भी भाजपा के प्रदर्शन पर पलटवार किया और रैली को फ्लॉप शो करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं था और बेवजह भाजपा द्वारा रैली निकाली गई और यह रैली भी पूरी तरह से फ्लॉप रही। नरेश चौहान ने कहा कि इस समय विपक्ष 5 गुटों में बंटा है।  एक जयराम का गुट, एक अनुराग का, एक राजीव बिंदल और एक वह गुट है जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं। वहीं जेपी नड्डा का अलग गुट है।

 

यह भी पढ़ें : विधानसभा के बाहर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को बताया माफिया का संरक्षक

 

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा में वर्चस्व की लड़ाई  चल रही है। विपक्ष के पास कोई भी मुद्दा प्रदर्शन करने का नहीं था। भाजपा नशे को लेकर आज आरोप लगा रहे है लेकिन  5 साल भाजपा की सरकार रही। उन्होंने नीतियां बनाई होती तो आज नशा प्रदेश में नही फैलता। आज  मुख्यमंत्री ने नशे को खत्म करने को लेकर प्राथमिकता पर काम किया और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख