राजनीति

#राजनीति

July 6, 2024

हमने डेढ़ साल में 28 हजार सरकारी नौकरियां निकाली, सीएम सुक्खू का दावा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Cm sukhu claimed congress given away 28 thousand govt jobs dehra kangra
देहरा। हिमाचल में तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए दोनों पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हर पार्टी अपनी अपनी उपलब्धियां और दूसरे की कमियां जनता के सामने रख रही हैं। इस सब के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में ही 28 हजार नौकरियां देने का दावा किया है।

कांग्रेस ने 28 हजार पदों पर निकाली नौकरियां

दरअसल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज देहरा में अपनी पत्नी कमलेश ठाकुर के चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में ही 28 हजार सरकारी नौकरियां निकाली हैं। जबकि पूर्व की जयराम सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मात्र 20 हजार नौकरियां निकाली थी। जिसमें से भी आधी कानूनी दांव पेंच में फंस कर रह गईं। यह भी पढ़ें: हिमाचल के सपूत को “शौर्य चक्र” – बूढ़ी मां और पत्नी हो गए निःशब्द

हर विभाग में निकाली नौकरियां

सीएम सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में शिक्षा विभाग में अध्यापकों के 5291 पद, जल शक्ति विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 10 हजार पद, वन विभाग में वन मित्रों के 2061 पद, स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न श्रेणियों में 1450 पद, पटवारियों के 874 पद और पुलिस कांस्टेबलों के 1226 पदों पर भर्ती निकाली है। सीएम सुक्खू ने कहा कि इनमें से कई भर्तियों की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। यह भी पढ़ें: जयराम का दावा: तीनों सीटें जीतने के बाद राजनीति में आएगा बड़ा भूचाल

6297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी

सीएम सुक्खू ने कहा कि अभी हाल ही में कैबिनेट बैठक में प्रदेश भर में प्रारंभिक बाल्य देखभाल और शिक्षा कार्यक्रम शुरू करने के लिए 6297 प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी दी गई है। आने वाले समय में कांग्रेस सरकारी क्षेत्र में और अधिक नौकरियां निकलेगी। यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह के विभाग की नैया डूबी: 404 करोड़ की देनदारी में फंसा PWD का महकमा

जयराम सरकार ने गिराया शिक्षा का स्तर

इस दौरान सीएम सुक्खू ने पूर्व की जयराम सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में शिक्षा का स्तर गिरा है। गुणात्मक शिक्षा के मामले में हिमाचल प्रदेश देशभर में 18वें स्थान पर पहुंच गया है। कांग्रेस सरकार राज्य में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रयासरत है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: रात में मनाया जन्मदिन- सुबह अनाथ हो गई बेचारी, मां-बाप स्वर्ग सिधारे

होशियार सिंह की बुद्धि भ्रष्ट

इस दौरान उन्होंने होशियार सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई भी अपनी विधायकी से यूं ही इस्तीफा नहीं देता। उन्होंने कहा कि अहंकार और पैसे के लालच में होशियार सिंह ने जनभावनाओं का सौदा कर अपने विधायक पद को बेचा है। धन के प्रभाव में आकर होशियार सिंह की बुद्धि भ्रष्ट हुई। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ निर्दलीय विधायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अब देहरा में भरपूर विकास होगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख