#राजनीति
March 13, 2025
आज CM सुक्खू सदन में पेश करेंगे आर्थिक सर्वे रिपोर्ट, खजाने की खुलेगी पोल
प्रदेश की आर्थिक सेहत का चलेगा पता
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही गुरुवार को प्रश्नकाल से शुरू हुई। सदन में आज पर्यटन, लोक निर्माण, विधायक निधि, कृषि और वित्तीय स्थिति से संबंधित सवाल पूछे जा रहे थे। इस दौरान विपक्ष और सत्तापक्ष के विधायक सक्रिय रूप से सवालों और जवाबों में शामिल हुए।
प्रश्नकाल के बाद, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024-25 की आर्थिक सर्वे रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे। यह रिपोर्ट प्रदेश की आर्थिक स्थिति को उजागर करेगी। रिपोर्ट में यह बताया जाएगा कि प्रति व्यक्ति आय कितनी रही, विकास कार्यों पर कितना खर्च हुआ और राज्य के वित्तीय हालत के बारे में भी अहम जानकारी मिलेगी।
आर्थिक सर्वे रिपोर्ट पेश करने के बाद राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा दोबारा शुरू होगी। तीन दिन से चल रही इस चर्चा में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली है, खासकर मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच। आज इस चर्चा का समापन होगा और मुख्यमंत्री सुक्खू तीन दिनों से चली आ रही चर्चा का विस्तृत जवाब देंगे।
सीएम के जवाब के दौरान विपक्ष के विधायक सदन से वॉक आउट कर सकते हैं। इसके बाद, विधानसभा की कार्यवाही को आज सोमवार तक स्थगित कर दिया जाएगा। होली की छुट्टी के कारण कल (15 मार्च) विधानसभा में अवकाश रहेगा और शनिवार को भी विधायकों के आग्रह पर छुट्टी की घोषणा की गई है। इस प्रकार, विधानसभा में तीन दिन की छुट्टी रहेगी।