राजनीति

#राजनीति

June 5, 2024

कंगना ने जीत लिया मंडी: विक्रमादित्य सिंह की हार से बैकफुट पर आई कांग्रेस

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Bjp kangana ranaut won mandi parliamentary seat himachal defeats vikramaditya singh
मंडी। देश भर के साथ ही आज हिमाचल की चार लोकसभा सीटों पर भी मतों की गणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई थी। हिमाचल की चार में से मंडी और हमीरपुर दो लोकसभा सीटों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं। बड़ी उठापटक के बाद भाजपा ने लगभग इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। हमीरपुर लोकसभा सीट पर अनुराग ठाकुर ने बड़े मार्जन से अपने विरोधी सतपाल सिंह रायजादा को हरा दिया है। वहीं हिमाचल की सबसे हॉट सीट मंडी में भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने भी बड़े मार्जन से जीत दर्ज कर ली है।

कंगना ने 72014 मतों से दर्ज की जीत

कंगना रनौत ने मंडी सीट पर कांग्रेस के सबसे दमदार प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को बड़े अंतर से मात दी है। कंगना रनौत ने लगभग 72 हजार मतों के अंतर से विक्रमादित्य सिंह को हरा दिया है।

यह भी पढ़ें: बागियों को जनता ने ठुकराया: सिर्फ दो सीट पर BJP आगे, सुक्खू सरकार को राहत

आज जैसे ही सुबह मतगणना शुरू हुई, उसी क्षण से कंगना ने बढ़त बनाए रखी जो अंत तक जारी रही। कंगना को 509989 मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को 437975 मिले हैं। करीब 72014 वोटों के मार्जिन से कंगना रनौत जीत रही हैं।

अनुराग ठाकुर ने पांचवी बार लहराया विजय पताका

बता दें कि अनुराग ठाकुर और कंगना रनौत की जीत की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैए लेकिन रुझानों के बाद यह साफ हो गया है कि दोनों ही प्रत्याशियों ने हिमाचल में बड़ी जीत हासिल की है। हिमाचल की यह दोनों ही सीटें काफी हॉट मानी जा रहीं थी।

कंगना ने जमकर किया था चुनाव प्रचार

बता दें कि कंगना रनौत ने पहली बार राजनीति में कदम रखा था और भाजपा की टिकट पर मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। कंगना ने इस दौरान जमकर चुनाव प्रचार किया और अपने विरोधी विक्रमादित्य सिंह के साथ जुबानी जंग भी लड़ी। यह भी पढ़ें: सुजानपुर उपचुनाव जीत गई कांग्रेस: धूमल को हारने वाले राजिंदर राणा हारे कंगना के चुनावी मैदान में उतरने पर कांग्रेस ने भी कंगना को टक्कर देने के लिए अपने सबसे दमदार नेता विक्रमादित्य सिंह को उतारा था। मंडी सीट पर कंगना और विक्रमादित्य की जुबानी जंग सुर्ख्ज्ञियों में रही।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख