#राजनीति

August 23, 2026

कंगना रनौत के 'मेरी जवानी के सपने' वाले बयान पर बाबा रामदेव का तंज, "मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं...

कंगना ने कहा था मेरी जवानी के बारे में सपने मत देखो

शेयर करें:

मंडी/देहरादून। हिमाचल के मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा और विवादों में रहती हैं। अब उनका ‘जेनरेशन गटर’ वाला बयान योग गुरु बाबा रामदेव तक पहुंच गया है और दोनों के बीच जुबानी तकरार का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। कंगना के बयान पर पहले बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद कंगना ने भी सोशल मीडिया पर रामदेव को लेकर पलटवार किया। अब बाबा रामदेव ने कंगना के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वह इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते और ‘ओछे लोगों’ पर टिप्पणी नहीं करना चाहते।

कंगना के बयान से शुरू हुआ था पूरा विवाद

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए युवा हिंदू महिलाओं के व्यवहार और उनकी सोच को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि आज की कुछ महिलाएं स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस स्वतंत्रता की कीमत और जिम्मेदारियों को स्वीकार नहीं करना चाहतीं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: महिला कार चालक ने स्कूटी को रौंदा, दूर तक घसीटते हुए ले गई; मासूम सहित 3 थे सवार

 

कंगना ने अपने पोस्ट में स्वतंत्र महिलाओं को लेकर अपनी राय रखते हुए नई पीढ़ी की ऐसी महिलाओं के लिए ‘जेनरेशन गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था। कंगना की इसी टिप्पणी ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक बहस में विवाद खड़ा कर दिया। इसके बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर आपत्ति जताई और युवा पीढ़ी को इस तरह संबोधित करने को गलत बताया।

‘जेन-Z को गटर-पटर कहना बिगड़े दिमाग की निशानी’

बाबा रामदेव ने कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि किसी देश के युवाओं और जेन-Z को ‘गटर-पटर’ कहना बिगड़े हुए दिमाग की निशानी है। उन्होंने कंगना की योग्यता, बचपन, जवानी और पुराने बयानों का जिक्र करते हुए उनके बयान पर सवाल खड़े किए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात के अंधेरे में घर में घुसे चोर, गहनों समेत एक लाख की नकदी पर किया हाथ साफ

रामदेव की टिप्पणी पर भड़कीं कंगना

रामदेव की टिप्पणी सामने आने के बाद कंगना ने भी चुप्पी नहीं साधी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए योग गुरु पर पलटवार किया। कंगना ने रामदेव की टिप्पणी को उनकी निजी जिंदगी से जोड़ते हुए तीखा जवाब दिया और कहा कि “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में डे-ड्रीम मत कीजिए।  कंगना ने कहा कि उन्हें उनके चरित्र पर सवाल उठाने से पहले अपने ऊपर लगे पुराने विवादों को देखना चाहिए। कंगना ने अपने जवाब में यह भी दावा किया कि उन्हें फर्जी या झूठे मेडिकल दावों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ऐसी फटकार का सामना नहीं करना पड़ा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के मंदिरों में बरसा करोड़ों का चढ़ावा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 419 करोड़; बाबा बालक नाथ टॉप पर

अब रामदेव ने दिया कंगना के पलटवार का जवाब

कंगना के इस बयान पर अब बाबा रामदेव ने भी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को हरिद्वार में मीडिया से बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कि वह इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। उन्होंने अपने जवाब में अपने सार्वजनिक जीवन और देश के लिए किए गए योगदान का हवाला देते हुए कहा कि देश जानता है कि स्वामी रामदेव कौन हैं और उनका योगदान क्या है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह ‘ओछे लोगों’ के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहते।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख