कांगड़ा/ऊना। हिमाचल के तेज तर्रार और पांचवी बार सांसद बने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज पूर्व सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर ने शांता कुमार के पांव छू कर उनसे आशीर्वाद लिया। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। अनुराग ठाकुर आज सोमवार दोपहर बाद पूर्व सीएम शांता कुमार के आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने काफी देर तक शांता कुमार से राजनीतिक व अन्य मसलों पर चर्चा की।
सत्ता में आते ही खड़ा किया समस्याओं का पहाड़
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने इससे पहले ऊना जिला में मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब से हिमाचल में कांग्रेस ने सत्ता संभाली है, तभी से प्रदेश में समस्याओं का अंबार लगा दिया है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को सिर्फ छलने का काम किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंद किए जा रहे राशन कार्ड, जानें क्या है पूरा मामला
चुनावी वादों को अब तक पूरा नहीं कर पाई कांग्रेस
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद भी अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया। इसके विपरित उन्होंने लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया और उनके अधिकारों को छीनने का काम किया है। हिमाचल में आज लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिसका बड़ा कारण प्रदेश की कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस सरकार के गलत फैसलों का खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है।
सरकार चलाना कांग्रेस के बस की बात नहीं
हमीरपुर के सांसद ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है, जब प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल रही है। कर्मचारियों को वेतन और पेंशन ना दे पाना यह साफ दर्शा रहा है कि अब हिमाचल में सरकार चलाना कांग्रेस के बस की बात नहीं रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने साथी से खुलवाया मुंह और अरेस्ट हो गए 6 तस्कर, राधे गैंग का सच जानिए
कांग्रेस सरकार के फैसलों से उद्योग पलायन को हुए मजबूर
कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में बिजली दरों को बढ़ा दिया। उद्योगों के साथ साथ घरेलू उपभोक्ताओं की सब्सिडी को खत्म कर दिया। जिससे उद्योगपति अब प्रदेश से पलायन करने पर विचार कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए जनता से बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता हाथ में आते ही उन्होंने प्रदेश की हालत खराब कर दी। कांग्रेस ने प्रदेश के आर्थिक हालात इस कदर बिगाड़ दिए हैं कि अब प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को पेंशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज बिजली बोर्ड कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, ब्लैक आउट की भी दी चेतावनी
प्रदेश की करवाई जगहंसाई
कांग्रेस सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए, जिससे पूरे देश में हिमाचल की जगहंसाई हुई है। कांग्रेस ने अपने वादे तो पूरे नहीं किए, बल्कि लोगों के अधिकार उनसे छीन लिए हैं। प्रदेश पर महंगाई का बोझ, इंडस्ट्री के साथ बेरुख़ी, कर्मचारियों को सैलरी.पेंशन के लिए तरसाना दिखाता है कि कांग्रेस से सरकार चलाई नहीं जा रही।
यह भी पढ़ें : CM सक्खू बोले- बिलासपुर में कांग्रेस नहीं BJP के विधायक जुटे थे, यहां पढ़ें पूरा मामला
पवन राणा के घर पर भी गए अनुराग ठाकुर
बता दें कि अनुराग ठाकुर हिमाचल भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री पवन राणा के घर पर भी गए थे। वह पवन राणा के बड़े भाई चंद्र सिंह राणा के दुखद निधन पर उनके घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे।