#राजनीति

April 28, 2024

'मुसलमानों को आपकी संपत्ति बांटना चाहती है कांग्रेस'

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोकसभा क्षेत्र हमीरपुर से सांसद प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इन दिनों चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। अनुराग ठाकुर हमेशा से ही कांग्रेस को कड़े तेवर दिखाते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है।

मुसलमानों को सपंत्ति देना चाहती है कांग्रेस

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का हाथ विदेशी ताकतों के हाथ में नजर आता है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप जड़ते हुए कहा कि कांग्रेसी आलाकमान आपके बच्चों की संपत्ति को मुसलमानों को देना चाहते हैं।

अपने फायदे के लिया बदला था कानून

बता दें कि हमीरपुर में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के पिता जीव गांधी ने अपनी संपत्ति को बचाने के लिए कानून तक को बदल दिया था। यह भी पढ़ें : हिमाचल: तनख्वाह से नहीं भर रहा था पेट- 14 दिन के लिए जेल भेजा ASI उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, पूर्व के कानून के अनुसार इंदिरा गांधी के निधन के बाद उनकी संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार को जाना था। मगर राजीव गांधी की खोटी नियत के चलते उन्होंने तब संबंधित कानून को ही खत्म कर दिया था।

जनता की संपत्ति पर कांग्रेस की बुरी नजर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। मगर भाजपा एक समान रूप से विकास की नीति में भरोसा करती है। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की इस वोट बैंक पॉलिटिक्स के सख्त खिलाफ है। यह भी पढ़ें: हिमाचल: 500 फीट गहरी खाई में गिरी मारुती कार, चार थे सवार- दो ही बचे उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बुरी नजर आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति को आपकी संतानों से छीनकर अपने वोट बैंक को देना चाहती है। इसीलिए ऐसे लोगों से हम सबको सावधान रहने की जरूरत है।

वसूली, गबन और भ्रष्टाचार का ट्रैक रिकॉर्ड

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड वसूली, गबन और भ्रष्टाचार का है,जबकि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का है। ऐसे में अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी तो वह आप पर वसूली और विरासत टैक्स लगाएगी।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख