#राजनीति

May 28, 2024

प्रियंका ने मैं लड़की हूं- लड़ सकती हूं नारा ही दिया, कभी उनके लिए लड़ी नहीं

शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल में स्टार प्रचारकों ने हिमाचल की शांत फिजाओं में सियासी हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बीते रोज से धड़ाधड़ चुनावी रैलियां कर रही है और PM मोदी और हिमाचल भाजपा पर तीखे शब्दों के बाण छोड़ रही हैं। प्रियंका के इन प्रहारों पर हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है।

अनुराग ने प्रियंका गांधी पर किया हमला

अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी के पूर्व में दिए गए नारे मैं एक लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं। नारा अच्छा था, लेकिन वह खुद कभी लड़कियों के लिए नहीं लड़ी और ना ही कभी उनके साथ खड़ी दिखीं। जहां-जहां महिलाओं के साथ अत्याचार हुए, अपराध हुए, उनकी हत्याएं की गईं लेकिन प्रियंका गांधी कभी वहां नजर आईं।

कांग्रेस के काउंसलर की बेटी को नहीं दिलवा पाई इंसाफ

अनुराग ठाकुर ने कहा क कांग्रेस के एक काउंसलर की बेटी नेहा का जबरन निकाह करवाया जा रहा था। नेहा ने निकाह के लिए मना कर दिया तो उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। यह भी पढ़ें: “जो कांग्रेस के नहीं हुए वो BJP के भी नहीं होंगे, घर-घर जाकर रो रहे सुधीर शर्मा” लेकिन कांग्रेस की सरकार होते हुए भी कांग्रेस के काउंसलर की बेटी को न्याय नहीं मिला। वहां भी प्रियंका गांधी कभी नजर नहीं आई। यही नारा उन्होंने हिमाचल में भी दिया था।

हिमाचल में भी किए वादे फिर नहीं दिखाई शक्ल

अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय प्रियंका ने हिमाचल की महिलाओं से वादा किया कि 1500 रुपए महीना दूंगी। सरकार बने 16 माह हो गए लेकिन प्रियंका गांधी ने यहां अपनी शक्ल तक नहीं दिखाई। वहीं दूसरी तरफ उनके मुख्यमंत्री सुक्खू जी कहते हैं कि 24 घंटे में पैसा दूंगा। लेकिन यह 24 घंटे भी 16 महीनों में एक बार भी नहीं आए।

राहुल गांधी के पाकिस्तान प्रेम पर उठाए सवाल

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब सोई सरकार को भगाने का समय आ गया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब आपकी सरकार के जाने का समय आ गया है। झूठ की सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और राहुल गांधी के पाकिस्तान प्रेम पर भी तंज कसे और कहा कि राहुल गांधी की ऐसी क्या मजबूरी रही कि उन्हें पाकिस्तान की तारीफ करनी पड़ी।

कांग्रेस के दिल में है पाकिस्तान

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी से पूछा कि आखिर किस मजबूरी में राजीव गांधी फाउंडेशन द्वारा चीन से पैसा लिया गया। सैनिकों के शौर्य पर प्रश्न खड़े किए गए। पाकिस्तान की प्रशंसा की गई। किस मजबूरी में सनातन धर्म और हिंदुओं का अपमान किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस का दिल पाकिस्तान में और पाकिस्तान का दिल कांग्रेस में होने का दावा किया। यह भी पढ़ें: “अहंकारी हो गए हैं PM मोदी, फिजूल की करते हैं बातें! जनता को कर रहे गुमराह” बता दें कि हिमाचल में लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है। प्रदेश की मंडी और हमीरपुर सीटें हॉट मानी जा रही हैं। मंडी में जहां कंगना और विक्रमादित्य के बीच जुबानी जंग जारी है। वहीं हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और सतपाल रायजादा के बीच मुकाबला है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख