राजनीति

#राजनीति

July 1, 2025

अनुराग ठाकुर का दावा: 68 में से 8 सीटें भी नहीं जीत पाएगी कांग्रेस, परेशान हो चुकी है जनता

सुक्खू सरकार पर बरसे अनुराग, बोले-आपस में लड़ रहे मंत्री; जनविश्वास खो चुकी है कांग्रेस

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Anurag singh Thakur

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह असफल हो चुकी है और जनविश्वास खो चुकी है। ठाकुर ने दावा किया कि अगर आज विधानसभा चुनाव हों, तो कांग्रेस 68 में से शायद ही 8 सीटें जीत पाए।

लोगों में कांग्रेस के प्रति असंतोष

भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश के गांव.गांव में कांग्रेस के खिलाफ असंतोष फैल चुका है। जनता न केवल सरकार की नीतियों से परेशान है, बल्कि कांग्रेस के भीतर फैली गुटबाजी भी सरकार की निष्क्रियता को उजागर कर रही है। कैबिनेट मंत्री आपस में उलझे हुए हैं, कई मंत्री तो सरकारी कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस संगठन भी केवल नाम का रह गया है। न पदाधिकारी सक्रिय हैं, न ही मंडल।

यह भी पढ़ें : NHAI अधिकारी मामले पर केंद्रीय मंत्री गड़करी ने जताई नाराजगी, CM सुक्खू से कहा- सख्त एक्शन लें

डॉ बिंदल की नियुक्त भाजपा को देगी नई दिशा

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति को पार्टी के लिए नई दिशा देने वाला निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि बिंदल जैसे अनुभवी नेता के नेतृत्व में पार्टी हिमाचल में संगठनात्मक मजबूती हासिल कर रही है और भाजपा पूरी एकजुटता के साथ आगामी चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल अगला विधानसभा चुनाव जीतेगी, बल्कि दो तिहाई या उससे अधिक बहुमत से जीतेगी।

 

यह भी पढ़ें : NHAI अधिकारी मामले पर केंद्रीय मंत्री गड़करी ने जताई नाराजगी, CM सुक्खू से कहा- सख्त एक्शन लें

कानून.व्यवस्था पर गंभीर सवाल

अनुराग ठाकुर ने राज्य में बिगड़ती कानून.व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने हाल ही में शिमला में हुए उस घटनाक्रम का जिक्र किया जिसमें पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी के साथ मारपीट और अभद्रता के आरोप लगे हैं। ठाकुर ने कहा कि जब स्वयं मंत्री ही कानून तोड़ते नजर आ रहे हैं तो प्रशासन की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन टनल, कई मजदूर मौके पर कर रहे थे काम; मची चीख-पुकार

एनएचएआई के प्रबंधक (तकनीकी) अचल जिंदल द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत का उल्लेख करते हुए ठाकुर ने बताया कि 30 जून को शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में एक पांच मंजिला इमारत ढहने के बाद, जब एनएचएआई टीम निरीक्षण करने पहुंची, तो मंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारी के साथ न केवल अभद्र व्यवहार किया, बल्कि हाथापाई भी की। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

भाजपा की वापसी का दावा

अनुराग ठाकुर ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन और आंतरिक कलह से मुक्ति चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र विकल्प है जो प्रदेश को स्थिरता, विकास और जवाबदेही वाली सरकार दे सकती है। ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा पूरी ताकत और रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी और आने वाले चुनावों में जबरदस्त वापसी करेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फ्लड से कुछ मिनट पहले बुजुर्ग ने खाली करवाया गांव, बचा ली कई जिदंगियां

मंत्री ने कांग्रेस की छवि को किया खराब

अनुराग ठाकुर के इस बयान को प्रदेश में भाजपा की आगामी रणनीति की बुनियाद माना जा रहा है। डॉ. बिंदल की नियुक्ति और कांग्रेस में जारी गुटबाजी के बीच भाजपा अब संगठन के साथ.साथ सरकार की कमजोरियों को निशाना बनाकर सियासी जमीन तैयार कर रही है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर लगे आरोपों ने कांग्रेस की छवि को और कमजोर किया है, जिसे भाजपा प्रभावी ढंग से भुनाने में लगी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख