#राजनीति

June 8, 2025

अनुराग का राहुल पर तंज : बोले- 'भाई जी" कभी लोकतंत्र पर कभी सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाते हैं सवाल

बोले- बैसाखियों के सहारे चल रही सुक्खू सरकार

शेयर करें:

anurag-rahul-sukkhu

ऊना। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने आज रविवार को जिला ऊना के तहत आते बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ आम जनता की समस्याएं सुनीं, बल्कि मौके पर ही प्रशासन को कई समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए। जनसभा के दौरान अनुराग ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार से जनता का भरोसा पूरी तरह उठ चुका है।

राहुल पर कसा तंज

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, 'भाई जी" कभी लोकतंत्र पर तो कभी सर्जिकल स्ट्राइक व भारतीय सेना पर सवाल उठाते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, राहुल गांधी को अब खुद ये महसूस हो चुका है कि कांग्रेस पार्टी बिहार समेत अन्य राज्यों में हार की ओर बढ़ रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में मौखिक शिक्षा बंद, छात्रों को ब्लैकबोर्ड पर लिख कर पढ़ाएंगे शिक्षक

 

साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जो पार्टी 70 साल तक देश पर राज करती रही, आज वही पार्टी लोकतंत्र पर सवाल खड़े कर रही है।

कांग्रेसी नेता बोलते हैं पाकिस्तान की भाषा

सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल सहित अन्य कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर सर्जिकल स्ट्राइक और हालिया "ऑपरेशन सिंदूर" जैसी सैन्य कार्रवाइयों पर सवाल उठाने और पाकिस्तान की भाषा बोलने का भी आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर का कहना था कि कांग्रेस का ये रवैया न केवल सेना का मनोबल तोड़ने वाला है, बल्कि देश विरोधी शक्तियों को भी प्रोत्साहन देने जैसा है।

सुक्खू सरकार को भी लिया आड़े हाथ

सांसद ने आगे कहा कि, हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य लगभग ठप हैं। न नई सड़कें बन रही हैं न ही योजनाओं पर कोई ठोस काम हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की हालत यह है कि लोगों को अब सरकारी अस्पतालों में सामान्य पर्ची बनवाने के लिए भी पैसे देने पड़ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल:  साधु भेष में सिर के बल अचेत पड़ा था शख्स, थम चुकी थी सांसे- नशे की थी लत

 

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अब तक सिर्फ बेसाखियों के सहारे चल रही है और प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि जब-जब केंद्र की योजनाएं प्रदेश में लागू हुईं, तब-तब लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिला।

जनता को दिया आश्वासन

वहीं, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को मैच फिक्सिंग करार दिया था। जनसभा के अंत में उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार हमेशा हिमाचल प्रदेश के साथ है और जो भी जनसमस्याएं उनके पास पहुंचती हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख