#राजनीति

November 23, 2025

अनुराग बोले कांग्रेस सरकार में बढ़ गया माफिया राज और लूटपाट, दहशत में जी रहे लोग

बेफिक्र होकर सत्ता के नशे में डूबी है सरकार

शेयर करें:

Anurag Thakur

ऊना : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर हमला बोला है। जहां उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार गिर रही है और इसका सीधा असर आम लोगों की सुरक्षा व मानसिक शांति पर पड़ रहा है।

विभिन्न प्रकार के माफिया सक्रिय

दरअसल, जिला ऊना के तहत आते हरोली में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आज हालात ऐसे बन चुके हैं कि, साधारण नागरिक भी दहशत के माहौल में जीवन व्यतीत करने को मजबूर है।

 

यह भी पढ़ें : वीरभद्र की विरासत सुरक्षित: विनय की ताजपोशी से हाईकमान ने साधा संतुलन; होलीलॉज को दिया अधिमान

 

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में गोलीबारी की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं, हत्या के मामले बढ़ रहे हैं, महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे और विभिन्न प्रकार के माफिया सक्रिय होकर हावी हो गए हैं।

बेफिक्र होकर सत्ता के नशे में डूबी है सरकार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि, इन बढ़ती घटनाओं के बावजूद राज्य सरकार बेफिक्र होकर सत्ता के आराम में डूबी हुई है। जनता के दर्द और समस्याओं को देखने-समझने की क्षमता सरकार ने मानो खो दी हो, उन्होंने कहा। अनुराग ठाकुर ने ऊना जिला मुख्यालय में हाल ही में हुई गोलीकांड और हत्या की घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि यह उसी “ढील और संरक्षण” का परिणाम है जो, उनके अनुसार, कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा माफिया तत्वों को दिया जा रहा है।

वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में पूरी तरह विफल

सांसद अनुराग ठाकुर यहीं नहीं रुके। उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि, कांग्रेस सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल में वित्तीय अनुशासन बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की नई व्यवस्था : दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाएंगे होम स्टे संचालक, घर बैठे होंगे सब काम

 

“प्रदेश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था का दोष भारतीय जनता पार्टी पर मढ़ने की कोशिश की जा रही है, जबकि हिमाचल के लोग अच्छे से जानते हैं कि आर्थिक संकट की असली वजह कौन है।” बरसात 2023 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा में टूटे कई पुल आज भी जस के तस पड़े हैं। “तीन साल बीत गए, लेकिन क्षतिग्रस्त ढांचों के स्थान पर नए पुल तक नहीं बनाए जा सके, यह सरकार की कार्यक्षमता पर बड़ा सवाल है।”

नोट: ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख