#राजनीति

November 6, 2024

हिमाचल कांग्रेस की सभी कार्यकारिणी भंग, प्रतिभा सिंह नए सिरे से करेंगी गठन

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आज बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सभी इकाई, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यह आदेश हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से जारी किए गए हैं। कांग्रेस के इस बड़े फैसले के बारे में पहले से ही चर्चाओं का बाजार गर्म था। प्रतिभा सिंह ने संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्तियां करने का हाईकमान से अधिकार मांगा था।

प्रतिभा सिंह ने हाईकमान से मांगी थी मंजूरी

बता दंे कि पिछले दिनों हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस हाईकमान को पत्र लिखकर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर इसका नए सिरे से गठन कने की मंजूरी मांगी थी। प्रतिभा सिंह का कहना था कि संगठन में कई पदाधिकारी ऐसे हैं जो लंबे समय से सरकार और संगठन के लिए काम नही कर रह हैं। ऐसे में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से इसका गठन किया जाए। यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाकिस्तान से आया फोन- हेलो मैं CBI ऑफिसर बोल रहा हूं, आपका बेटा… कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूरी प्रदेश इकाई। जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह भी पढ़ें : ड्यूटी से वापिस लौटी मां को ऐसी हालत में मिली बेटी, अब नहीं संभल पा रही

प्रतिभा सिंह ने भंग की इकाईयां

पार्टी हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अधिसूचना जारी करते हुए पुरानी सभी कार्यकारिणियों को भंग कर दिया है। अब इनका नए सिरे से गठन किया जाएगा। अब निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

लोकसभा चुनाव में हार के बाद से चल रहा था मंथन

बता दें कि हिमाचल में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चारों सीटें हार गई थी। लोकसभा चुनावों की हार पर मंथन करने के लिए जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को दिल्ली बुलाया गया, तब प्रतिभा सिंह ने इस बात को माना था कि संगठन में कई पदाधिकारी ऐसे हैं जो चुनावों में सक्रिय भूमिका नहीं निभा पाए। ऐसे में प्रतिभा सिंह ने अभी हाल ही में कांग्रेस हाईकमान से कांग्रेस संगठन में बदलाव की मांग की थी। यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर बोले: सीएम साहब- गोबर खरीदने की दी थी गारंटी; कंपोस्ट की नहीं पार्टी हाईकमान से मंजूरी मिलने के बाद अब प्रतिभा सिंह ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संपूर्ण प्रदेश इकाई, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को भंग कर दिया गया है। अब नए सिरे से संगठन में नियुक्तियां होंगी। प्रतिभा सिंह ने संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्तियां करने का हाईकमान से अधिकार मांगा था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख