#विविध

February 5, 2026

हिमाचल में REEL के चक्कर में महिलाओं ने किया स्टंट : चलती कार से लटकी बाहर, कटा मोटा चालान

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस टीम

शेयर करें:

WOMEN TOURISTS CAR STUNT VIDEO POLICE  CHALLAN  MANDI HIMACHAL

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर पर्यटकों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार में सवार महिला पर्यटक चलती गाड़ी से बाहर निकलकर न सिर्फ स्टंट करती नजर आईं, बल्कि शोर-शराबा और हुड़दंग भी मचाती रहीं।

महिलाओं ने किया स्टंट

यह खतरनाक हरकत किसी राहगीर ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 4 दिन बरसेंगे मेघ : जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, विभाग ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

चलती कार से बाहर निकलकर किया स्टंट

जानकारी के अनुसार, मंडी-सुंदरनगर फोरलेन पर तेज रफ्तार से दौड़ रही पर्यटक कार में सवार कुछ महिलाएं खिड़कियों और सनरूफ से बाहर निकलकर हाथ लहराती, नारेबाजी करती और स्टंटबाजी करती दिखीं। इस दौरान कार पूरी तरह चलती अवस्था में थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिलाएं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए खुद की जान को जोखिम में डाल रही थीं।

अन्य वाहन चालकों के लिए भी बना खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हरकत सिर्फ कार में सवार महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि फोरलेन पर तेज रफ्तार से गुजर रहे अन्य वाहनों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी। फोरलेन पर भारी वाहनों और तेज गति से चलने वाली कारों की आवाजाही रहती है। ऐसे में अचानक कोई वाहन असंतुलित हो जाए या चालक का ध्यान भटक जाए, तो बड़ा हादसा हो सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर के पास गहरी खाई में गिरी पिकअप, नहीं बच पाया बेचारा ड्राइवर- दो बेटों ने खोया पिता

वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद सुंदरनगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की गई और पुंघ नाके पर संबंधित पर्यटक कार को रोका गया। पुलिस ने मौके पर वाहन और उसमें सवार लोगों की जांच की। जांच में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

 

WOMEN CAR STUNT VIRAL VIDEO

3500 रुपये का चालान, सख्त चेतावनी

सुंदरनगर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 3500 रुपये का चालान काटा। इसके साथ ही कार में सवार महिला पर्यटकों को सख्त शब्दों में चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई गई तो उनके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वाहन जब्त करने और मुकदमा दर्ज करने तक की कार्रवाई हो सकती है।

 

UP नंबर की गाड़ी का चालान।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कपड़े धो रही थी मां, गर्म पानी के टब में गिर गया चार साल का मासूम- हुई मौ.त

पुलिस की दो टूक

DSP सुंदरनगर भारत भूषण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले पर्यटकों का स्वागत है, लेकिन कानून और सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ट्रैफिक नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वह स्थानीय हों या बाहरी पर्यटक। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जनता से सहयोग की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी सड़क पर स्टंट, हुड़दंग या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन दिखाई दे, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों की सूचना या वीडियो मिलने से समय रहते कार्रवाई संभव हो पाती है और संभावित हादसों को रोका जा सकता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख