#हादसा

February 4, 2026

हिमाचल : कपड़े धो रही थी मां, गर्म पानी के टब में गिर गया चार साल का मासूम- हुई मौ.त

मां-बाप का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल, टूटा दुखों का पहाड़

शेयर करें:

four years son hot water chamba aadapa village salooni himachal

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सलूणी उपमंडल के आडपा गांव में एक चार साल के मासूम की गर्म पानी के टब में गिरने के कारण मौत हो गई है। बच्चे की मौत के बाद उसके मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है।

चार साल के मासूम की मौत

बताया जा रहा है कि बच्चे की मां ने कपड़े धोने के लिए टब में गर्म पानी रखा था। अचानक खेलते-खेलते बच्चा उसमें गिर गया और बुरी तरह झुलस गया। पिछले करीब 15 दिन से उसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। मगर डॉक्टरों की कड़ी कोशिशों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल ! थम जाएंगे 108-102 एंबुलेंस के पहिये, 5 दिन की हड़ताल पर जा रहे कर्मी

कपड़े धो रही थी मां

जानकारी के अनुसार, बीती 21 जनवरी को चार साल के मासूम आरव की मां घर में कपड़े धो रही थी। कपड़े धोने के लिए उसने टब में गर्म पानी भर रखा था। इसी दौरान आरव घर के आंगन में खेलते-खेलते अचानक संतुलन बिगड़ने से गर्म पानी से भरे टब में गिर गया। 

गर्म पानी के टब में गिरा मासूम

तेज गर्म पानी के संपर्क में आते ही बच्चा बुरी तरह झुलस गया और जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे टब से बाहर निकालकर आनन-फानन में किहार अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने आउटसोर्स कर्मियों को दी बड़ी राहत: हर महीने की 7 तारीख को खाते में आएगा पैसा

PGI में कई दिन चला इलाज

वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे तुरंत PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों की टीम ने बच्चे को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन आरव की हालत लगातार नाजुक बनी रही।

नहीं बच पाया आरव

कई दिनों तक चले इलाज के बाद मंगलवार को आरव ने दम तोड़ दिया। जैसे ही मासूम की मौत की सूचना गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चार साल का आरव अपने माता-पिता व परिवार का बेहद लाडला था। उसकी असमय मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में लगेगा रोजगार मेला : आठवीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, हर महीने 23 हजार मिलेगी सैलरी

मां-बाप पर टूटा दुखों का पहाड़

बच्चे का पिता सुभाष खेतीबाड़ी का काम करता है। बच्चे की मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे के माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां बार-बार अपने लाडले को याद कर बेहोश हो रही है। पिता के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

परिजनों के बयान दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा विजय सकलानी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। शुरुआती जांच में बच्चे की मौत का कारण महज हादसा माना जा रहा है। बच्चे की मौत को लेकर किसी भी तरह की साजिश सामने नहीं आई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख