बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की गोविंद सांगर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों से संबंधित मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। MG स्काई एडवेंचर्स ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में बिलासपुर के DC आबिद सादिक हुसैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है।
HC पहुंचा वाटर स्पोटर्स गतिविधियों का मामला
हाईकोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव और DC बिलासपुर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इसके अलावा अन्य संबंधित लोगों और विभागों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें पर्यटन निदेशक भी शामिल हैं। व्यापार एवं रोजगार सृजन सोसाइटी के अध्यक्ष को भी नोटिस भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : नवरात्रि के चौथे दिन होती है मां कूष्मांडा की पूजा, जानें कथा और महत्व
DC, ADC समेत कई लोगों को मिला नोटिस
इस मामले में ADC बिलासपुर को भी नोटिस मिला है। साथ ही, मैसर्स हिमालयन एडवेंचर्स और मैसर्स गंधर्वी बिल्डर को भी नोटिस जारी किए गए हैं। सभी को दो हफ्ते में जवाब देने के लिए कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को तय की गई है।
मनमाने तरीके से करवा रहे काम
याचिका दाखिल करने वाली प्रार्थी संस्था मैसर्स एमजी स्काई एडवेंचर्स ने DC बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक पर आरोप लगाया है। संस्था का कहना है कि DC बिलासपुर मनमाने तरीके से गोविंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 8वीं पास को मिलेगी नौकरी, इंटरव्यू को सिर्फ दो दिन बाकी
सिर्फ प्रार्थी संस्था को मिला टेंडर
याचिका के अनुसार, वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए केवल प्रार्थी संस्था को ही टेंडर जारी किया गया है। प्रार्थी संस्था का दावा है कि वह हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ वाटर स्पोर्ट्स से संबंधित गतिविधियों को करवाने के लिए पंजीकृत है।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि डीसी बिलासपुर गोविंद सागर में मैसर्स हिमालयन एडवेंचर और मैसर्स गंधर्वी बिल्डर के माध्यम से अवैध जल क्रीड़ा गतिविधियां करवा रहे हैं। याचिका के अनुसार, हिमालयन एडवेंचर और गंधर्वी बिल्डर्स न तो प्रदेश सरकार में वॉटर स्पोर्ट्स के संचालन के लिए पंजीकृत हैं और न ही उन्होंने अनुभवी ट्रेनर नियुक्त किए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में निकली शिक्षकों की भर्ती, एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
DC पर घूस लेने का आरोप
याचिका में DC बिलासपुर पर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का भी आरोप लगाया गया है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि डीसी पर घूस लेने के आरोप लगाए गए हैं।
याचिका में अदालत को बताया गया कि नियमों के अनुसार 15 जुलाई से 15 सितंबर तक किसी भी वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधि पर प्रतिबंध रहता है। हालांकि, DC बिलासपुर ने हिमालयन एडवेंचर और गंधर्वी बिल्डर्स के माध्यम से अवैध स्पोर्ट्स गतिविधियां करवाईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिंडदान करते वक्त खड्ड में बह गए थे पिता-पुत्र, आज हाथ लगी देह
साथ ही अदालत को यह भी बताया गया कि इन अवैध गतिविधियों को 30 अगस्त को मीडिया में प्रकाशित किया गया था। इसके बावजूद DC बिलासपुर ने उल्टा प्रार्थी संस्था को ही इन अवैध गतिविधियों के लिए दोषी ठहराया।
उत्तर भारत का पहला क्रूज
विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश की गोबिंद सागर झील पर सैलानियों के लिए एक नई क्रूज सेवा शुरू होने जा रही है। 60 सीटर क्रूज को केरल के कोच्चि से लाया गया है। यह क्रूज उत्तर भारत का पहला क्रूज है जो पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगा। यह सेवा अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है, जिससे पर्यटकों को गोवा की तरह का अनुभव प्राप्त होगा।