#विविध

June 5, 2025

हिमाचल आ रहें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, धर्मपत्नी भी रहेंगी साथ- जानिए क्या है वजह

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर

शेयर करें:

himachal news

शिमला। भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 5 जून यानी आज से तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश की राजधानी शिमला और बागवानी एवं कृषि विज्ञान के लिए प्रसिद्ध सोलन जिले का भ्रमण करेंगे। उपराष्ट्रपति अपनी इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति निवास छराबड़ा में ठहरेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

धर्मपत्नी भी होंगी साथ

उपराष्ट्रपति के दौरे की शुरुआत आज 5 जून को शिमला आगमन के साथ होगी, जहां वह दो दिन तक निवास करेंगे। इस दौरे में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी उनके साथ होंगी।

 

यह भी पढ़ें : दिल्ली में होगी हिमाचल कांग्रेस की बैठक : राहुल गांधी लेंगे बड़ा फैसला- बदले जाएंगे कई चेहरे

 

इसके बाद 7 जून को उपराष्ट्रपति डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) पहुंचेंगे, जहां वह विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दो घंटे तक चलेगा संवाद सत्र

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल ने जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति का यह संवाद सत्र लगभग दो घंटे तक चलेगा, जिसमें वे छात्रों से सीधे बातचीत करेंगे, उनके प्रश्नों के उत्तर देंगे और उन्हें देश के विकास में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे।

हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

उपराष्ट्रपति की इस महत्वपूर्ण यात्रा को ध्यान में रखते हुए शिमला और सोलन जिला प्रशासन ने सुरक्षा सहित अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस विभाग और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट पर रहते हुए सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं, ताकि दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा ऐलान : TGT भर्ती में एज रिलैक्सेशन, अब 47 की उम्र में भी मिलेगा मौका

 

बहरहाल, यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह प्रदेश के युवाओं के लिए भी एक दुर्लभ अवसर है, जब उन्हें देश के उपराष्ट्रपति से सीधे संवाद करने का मौका मिलेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख