#विविध

September 16, 2026

चिट्टे के खिलाफ सड़कों पर उतरे सैकड़ों युवा, स्कूली बच्चों संग कई KM पैदल चले CM सुक्खू

स्टेडियम में जगह-जगह पुलिस तैनात

शेयर करें:

Himachal Pradesh una news

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना में नशे के खिलाफ होने वाले एंटी चिट्टा वॉकाथॉन को लेकर इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह से ही काफी चहल-पहल है। जिले के अलग-अलग स्कूलों और शिक्षण संस्थानों से बड़ी संख्या में बच्चे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी आज ऊना पहुंचे और नशे के खिलाफ होने वाले इस वॉकाथॉन की अगुवाई की।

बच्चों में दिख रहा खासा उत्साह

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अलग-अलग स्कूलों और संस्थानों से विद्यार्थी लगातार स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। स्टेडियम के अंदर हर तरफ बच्चों की आवाजाही नजर आ रही है। बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान को लोगों का अच्छा समर्थन मिलता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- HRTC कंडक्टर ने वसूला 29 रुपये ज्यादा किराया, अब सवारी को 50 हजार देगा निगम

 

पुलिस ने संभाली सुरक्षा और व्यवस्था

स्टेडियम में हजारों बच्चों के पहुंचने को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली है। एएसपी सुरेंद्र शर्मा खुद पुलिस जवानों के साथ मुख्य गेट पर मौजूद हैं। उनकी निगरानी में बच्चों को एक-एक करके व्यवस्थित तरीके से स्टेडियम के अंदर भेजा जा रहा है।

स्टेडियम में जगह-जगह पुलिस तैनात

मुख्य गेट से लेकर स्टेडियम के अंदर तक पुलिस जवान तैनात हैं। बच्चों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद पुलिस प्रवेश व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में जुटी हुई है। पुलिस की निगरानी में विद्यार्थी लगातार स्टेडियम में पहुंच रहे हैं और अपने लिए तय जगह पर एकत्रित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पति और 18 वर्षीय बेटी गायब, सड़क किनारे मिली पिकअप- पत्नी को अपहरण का शक

नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश

एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का मुख्य मकसद लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी देखने को मिल रही है। बच्चों की इतनी बड़ी मौजूदगी से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के अभियान को मजबूती मिलती दिख रही है।

मुख्यमंत्री के पहुंचते ही शुरू होगा वॉकाथॉन

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सुबह करीब 10 बजे ऊना पहुंचने के बाद वॉकाथॉन की शुरुआत होगी। फिलहाल स्टेडियम में बच्चों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं पुलिस और प्रशासन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से करवाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख