#विविध

March 22, 2026

हिमाचल: जंगल से गुजर रहे युवकों का दो विशालकाय अजगरों से हो गया सामना, चौंका देगा Video

कांगड़ा जिला के बाद अब ऊना के जंगलों में दिखी अजगरों की हलचल

शेयर करें:

una News

ऊना। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिला के बाद अब ऊना जिला से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। चिंतपूर्णी क्षेत्र के जंगल में दो विशालकाय अजगर देखे जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये अजगर इतने बड़े और मोटे थे कि उन्हें देखकर वहां से गुजर रहे युवकों के होश उड़ गए।

जंगल के रास्ते में दिखा खौफनाक नजारा

घटना धलवाड़ी गांव के पास अमलैहड़ जंगल की बताई जा रही है। दो युवक जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे, तभी हैलीपैड के पास झाड़ियों में उन्हें तेज हलचल महसूस हुई। पहले तो उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन जब पास जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। झाड़ियों के बीच दो विशाल अजगर धीरे.धीरे रेंग रहे थे। दोनों की लंबाई करीब 15 फुट बताई जा रही है और उनका शरीर बेहद मोटा था, जिसे देखकर युवक घबरा गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गांव के ऊपर दरकने लगी पूरी पहाड़ी, लोगों में मची चीख पुकार; कई घर करवाए खाली

वीडियो बना तो फैल गई दहशत

घबराहट के बावजूद युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत फैल गई और सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं और जंगल के आसपास जाने से बच रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गहरी खाई में गिरी जिप्सी, अंदर बैठे थे 7 पर्यटक- मौके पर मची चीख-पुकार

अजगर में नहीं होता जहर

वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार ये अजगर इंडियन रॉक पाइथन प्रजाति के हैं, जिन्हें भारतीय अजगर भी कहा जाता है। यह सांप जहरीले नहीं होते, लेकिन इनका शिकार करने का तरीका बेहद खतरनाक होता है। ये अपने शिकार को कसकर जकड़ लेते हैं और दम घुटने से उसकी मौत हो जाती है, जिसके बाद उसे पूरा निगल जाते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इन्हें छेड़ा जाए तो ये आक्रामक भी हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: भेड़पालक की म*र्डर मिस्ट्री सुलझी, गांव का युवक ही निकला आरोपी- पहुंचा सलाखों के पीछे

वन विभाग अलर्ट, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

घटना के बाद वन विभाग ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ऐसे जीव अक्सर अपने बिलों से बाहर निकलकर खुले इलाकों या रिहायशी क्षेत्रों के पास पहुंच जाते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे जंगल के रास्तों पर सतर्क रहें और किसी भी वन्यजीव को उकसाने या छेड़ने की कोशिश न करें।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामले बढ़ा रहे चिंता

बता दें कि इससे पहले कांगड़ा जिला के लपियाणा में मंदिर के पास एक साथ पांच अजगर देखे गए थे। अब ऊना में इस तरह दो विशाल अजगरों का दिखना यह संकेत दे रहा है कि प्रदेश में वन्यजीवों की हलचल बढ़ रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत हैए ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख