#विविध

April 7, 2026

पंजाबी डॉक्टर ने गंदा किया हिमाचल : SDM को आया गुस्सा, बीच बाजार लगाई 'क्लास'

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही SDM और डॉक्टर की वीडियो

शेयर करें:

tourists doctor ludhiana punjab throw garbage road manali sdm gunjeet cheema scolded hp

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनवाली में बढ़ती गंदगी को लेकर प्रशासन अब सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने न सिर्फ लापरवाही को उजागर किया बल्कि सैलानियों के लिए एक बड़ा संदेश भी दे दिया।

पंजाबी डॉक्टर ने गंदा किया हिमाचल

दरअसल, पंजाब के लुधियाना से हिमाचल घूमने आए डॉक्टर की हिमाचल के एक SDM ने क्लास लगाई है। जिसके पीछे की वजह डॉक्टर द्वारा हिमाचल को गंदा करना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा : लोगों को दोहरी मार- सीमेंट 15, सरिया 1000 रुपए उछला

घूमने आया था डॉक्टर

जानकारी के मुताबिक, पंजाब के लुधियाना से आया एक डॉक्टर मनाली घूमने पहुंचा था। घूमने के दौरान उसने पिज्जा खाने के बाद उसका कचरा सीधे सड़क पर फेंक दिया। यह दृश्य वहां मौजूद अधिकारियों की नजर से बच नहीं पाया।

SDM को आया गुस्सा

मनाली के SDM गुंजीत चीमा ने जैसे ही यह देखा, उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर सैलानी को रोका और उसकी जमकर क्लास लगाई। SDM ने सख्त लहजे में पूछा कि क्या वह अपने घर में भी इसी तरह कचरा फैलाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर लोग ऐसे ही व्यवहार करेंगे तो शहर को साफ रखना मुश्किल हो जाएगा।

बीच बाजार लगा दी क्लास

सिर्फ फटकार तक ही मामला सीमित नहीं रहा। SDM ने सैलानी को वहीं पर कचरा उठाने के लिए कहा और उसे पास के डस्टबिन में डालने के निर्देश दिए। सैलानी ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी और कचरा उठाकर साफ-सफाई की।

 

इसके साथ ही प्रशासन ने पुलिस को सैलानी की गाड़ी के कागजात जांचने के भी निर्देश दिए- ताकि यह साफ संदेश दिया जा सके कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : आज नए सिरे से जारी होगा रोस्टर- DC की शक्तियों पर रोक

साफ रखना सबकी जिम्मेदारी

SDM गुंजीत चीमा ने इस घटना के बाद लोगों और सैलानियों से अपील की कि वे मनाली की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर पर्यटक अपने शहरों में सफाई का ध्यान रखते हैं, तो यहां भी वही जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

 

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले समय में शहर में सफाई को लेकर विशेष अभियान शुरू किया जाएगा, जिससे मनाली को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाए रखा जा सके।

यह भी पढ़ें : BREAKING: हिमाचल में लैंडस्लाइड का कहर- 80 साल बाद बन रहा पुल ढहा, लोगों की टूटी उम्मीदें

बढ़ रही गंदगी की समस्या

इन दिनों मनाली में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन कई लोग लापरवाही बरतते हुए कचरा इधर-उधर फेंक देते हैं। इसका सीधा असर शहर की सुंदरता और पर्यावरण पर पड़ रहा है।

जगह-जगह कचरे के ढेर

खासतौर पर रांगड़ी क्षेत्र में कचरे के ढेर बड़ी समस्या बन चुके हैं। वेस्ट मैनेजमेंट की चुनौतियों के बीच प्रशासन को लगातार सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : IITian बाबा ने हिमाचल में की शादी : एक साल से चल रही थी लव स्टोरी, जानें कौन है लड़की?

सख्ती से मिलेगा सुधार का संकेत

इस घटना के बाद साफ हो गया है कि अब प्रशासन सिर्फ अपील करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई भी करेगा। SDM की यह पहल न केवल सैलानियों बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी एक सीख है कि स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख