#विविध

May 17, 2026

हिमाचल: इस नप में बीजेपी-कांग्रेस को मिली 4-4 सीटें, एक पर टाई हुआ मुकाबला, अब पर्ची से होगा फैसला

9 वार्डों में दोनों को मिली चार चार सीटें, एक पर टाई हुआ मुकाबला

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के 51 शहरी निकायों में मतदान संपन्न होने के बाद अब 25 नगर परिषद और 22 नगर पंचायतों में मतगणना का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेशभर में धीरे-धीरे चुनाव परिणाम सामने आने लगे हैं और कई जगहों पर मुकाबला बेहद कांटे का देखने को मिल रहा है। प्रत्याशियों के साथ-साथ समर्थकों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल निकाय चुनाव: दोपहर एक बजे तक 63% मतदान, बुजुर्गों-युवाओं के जोश ने जीता दिल

 

निकाय चुनावों के बीच सबसे पहले सुजानपुर नगर परिषद का परिणाम सामने आया, जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवारों, कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों और निर्दलीयों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। शुरुआती नतीजों ने साफ कर दिया है कि इस बार कई निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार भी बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं।

डलहौजी में मुकाबला पहुंचा रोमांचक मोड़ पर

इसी बीच चंबा जिले की नगर परिषद डलहौजी का चुनाव परिणाम सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया है। 9 वार्डों वाली इस नगर परिषद में अब तक 8 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं और दोनों खेमों के बीच मुकाबला पूरी तरह बराबरी पर आकर टिक गया है। अब तक घोषित नतीजों में दोनों पक्षों को 4-4 वार्डों में जीत मिली है, जिससे डलहौजी की राजनीतिक तस्वीर बेहद दिलचस्प हो गई है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला, अब जेल से बाहर नहीं आएंगे खतरनाक कैदी, जानें वजह

वार्ड चार में टाई हुआ मुकाबला

सबसे ज्यादा रोमांच वार्ड नंबर-4 को लेकर बना हुआ है, जहां मुकाबला टाई हो गया। दोनों उम्मीदवारों को बराबर मत मिलने के बाद अब इस सीट का फैसला निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया या टॉस के जरिए किया जा सकता है। इस स्थिति ने डलहौजी के चुनाव को प्रदेश का सबसे चर्चित मुकाबला बना दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर से वोट डालने निकला बुजुर्ग, पोलिंग बूथ के पास थमी सांसें- सदमे में परिवार

कई निकायों में कांटे की टक्कर

प्रदेश के अलग-अलग नगर निकायों से लगातार परिणाम सामने आ रहे हैं। कहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं तो कहीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी मुकाबले में आगे चल रहे हैं। कई जगह निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी बड़ी बढ़त हासिल कर पारंपरिक राजनीतिक समीकरण बदल दिए हैं।

मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और हर राउंड के बाद माहौल गर्माता जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख