#विविध

November 14, 2024

हिमाचल का एक और जवान हुआ शहीद, परिवार ने सैल्यूट कर दी अंतिम विदाई

शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के कई जवानों ने देश की सरहदों की रक्षा के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों की आहुति दी है। पिछले पांच दिनों में हिमाचल का दूसरा जवान देश पर कुर्बान हो गया है। यह दोनों ही जवान मंडी जिला के रहने वाले थे। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए नायब सूबेदार राकेश कुमार का दो दिन पहले ही उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं दो दिन बाद ही मंडी जिला का एक और जवान देश के लिए शहीद हो गया है। यह जवान मंडी जिला के बग्गी गांव का रहने वाला था।

मंडी का जवान लेह में हुआ शहीद

मंडी जिला के बग्गी गांव का जवान सुरेश कुमार लेह लेह.लद्दाख में शहीद हो गया था। जवान की मौत हृदय गति रुक जाने से हुई थी। जवान की मौत की खबर जैसे ही उसके परिवार को मिली तो परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसर गया। शहीद की बूढ़ी मां और पत्नी का रो रो कर बेहाल हो गईं। वहीं बच्चे भी पिता की मौत से गहरे सदमें में हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर होंगे उपचुनाव! भाजपा CPS की विधायकी को देगी चुनौती; डिटेल में जानें

आज सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

शहीद सुरेश कुमार की आज पार्थिव देह आज गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंची। जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि शहीद की पार्थिव देह जैसे ही मंडी शहर में पहुंची तो लोगों के साथ साथ स्कूली बच्चों ने सड़क किनारे खड़े होकर शहीद की देह पर पुष्प वर्षा की और भारत माता की जय के नारे लगाए। यह भी पढ़ें : अनुराग का तंज : मित्रों के शौक पूरे कर रही थी कांग्रेस, हाईकोर्ट ने दिखाया आइना

सैंकड़ों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

शहीद की पार्थिव देह के घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई। जवान की बूढ़ी मां तिरंगे में लिपटे बेटे को देख कर एक तरफ जहां गर्व महसूस कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ बेटे के बिछुड़ने का गम उनके चेहरे पर दिख रहा था। वहीं शहीद की पत्नी पति की देह से लिपट कर खूब रोई। शहीद की पार्थिव देह को तुंगल घाटी के स्थानीय शमशान घाट में ले जाया गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल में CPS से खाली करवाए दफ्तर- सुख सुविधाएं छीनीं- गाड़ियों की चाबी भी ली वापस

परिवार ने सैल्यूट कर दी विदाई

शहीद की अंतिम यात्रा में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और नम आंखों से अपने जवान को अंतिम विदाई दी। जवान की मुखाग्नि उनके 17 साल के बेटे ने दी। बता दें जवान के घर में उसकी बूढ़ी मां के अलावा पत्नी और 19 साल की बेटी, 17 साल का बेटा है। पत्नी और बच्चों ने गमगीन माहैाल में सैल्यूट कर अंतिम विदाई दी।

दिवाली पर छुट्टी लेकर घर आया था जवान

स्थानीय लोगों की मानें तो जवान सुरेश कुमार अभी हाल ही में दिवाली से पहले छुट्टी लेकर घर आया था। उसे छुट्टी काट कर वापस ड्यूटी गए कुछ ही दिन हुए थे कि जवान की मौत की खबर परिजनों को मिली। जवान की मौत पर सीएम सुक्खू सहित राज्यपाल और अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख