#विविध

June 24, 2026

HRTC कर्मियों की हड़ताल पर सुक्खू सरकार का एक्शन- लगाया एस्मा, नई भर्तियों का ऐलान

आज से हड़ताल पर HRTC कर्मचारी

शेयर करें:

hrtc driver

शिमला। हिमाचल प्रदेश में HRTC कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एक ओर चालक-परिचालक संगठन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर है। वहीं दूसरी तरफ सुक्खू सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि किसी भी कीमत पर प्रदेश की बस सेवाओं को ठप नहीं होने दिया जाएगा।

HRTC बसों की हड़ताल

हड़ताल के ऐलान के बीच पहले प्रदेश में आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम (ESMA) लागू किया गया और अब HRTC ने सैकड़ों अस्थायी चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे अहम बात यह है कि इन पदों के लिए इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट आज आयोजित किए जा रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : HRTC कर्मियों को डिप्टी CM का सख्त संदेश: दबाव की राजनीति नहीं चलेगी, कल से नए चालकों की भर्ती

656 चालकों की भर्ती

HRTC प्रबंधन ने प्रदेशभर में 656 अस्थायी चालकों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। निगम का कहना है कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

 

माना जा रहा है कि कर्मचारियों द्वारा चक्का जाम और हड़ताल की चेतावनी के बीच यह फैसला बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि आम जनता को किसी भी हाल में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिल्मी स्टंट जैसा हा.दसा: हवा में उछली कार... पुल से नीचे गिरी; वीडियो CCTV में कैद

प्रदेश के 31 यूनिटों में होगी तैनाती

निगम की योजना के अनुसार, चयनित चालकों को प्रदेश के विभिन्न डिपो और परिवहन इकाइयों में आवश्यकता के अनुसार तैनात किया जाएगा। शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, पालमपुर, बैजनाथ, रोहड़ू, रामपुर, नाहन और अन्य प्रमुख यूनिटों में सबसे अधिक पद भरे जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य परिवहन इकाइयों में भी आवश्यकतानुसार चालकों की नियुक्ति की जाएगी ताकि किसी भी रूट पर बस संचालन प्रभावित न हो।

 

आज होंगे इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट

भर्ती प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाते हुए निगम ने आज वॉक-इन इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित करने का निर्णय लिया है। उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालयों में निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। निगम का उद्देश्य जरूरत पड़ने पर तुरंत वैकल्पिक चालक उपलब्ध कराना है ताकि बस सेवाओं में किसी तरह की रुकावट न आए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिल्मी स्टंट जैसा हा.दसा: हवा में उछली कार... पुल से नीचे गिरी; वीडियो CCTV में कैद

प्रतिदिन मिलेगा 1500 रुपये मानदेय

HRTC ने स्पष्ट किया है कि चयनित चालकों को प्रतिदिन 1500 रुपये का निश्चित मानदेय दिया जाएगा। हालांकि यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और इससे भविष्य में नियमित नौकरी, वरिष्ठता या स्थायी सेवा का कोई दावा नहीं बन सकेगा।

ये उम्मीदवार होंगे पात्र

भर्ती के लिए अभ्यर्थी का कम से कम दसवीं पास होना जरूरी है। साथ ही उसके पास भारी वाहन (HTV/HMV) चलाने का वैध लाइसेंस और कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र और अनुभव से संबंधित दस्तावेज चयन प्रक्रिया के दौरान प्रस्तुत करने होंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नशेड़ी पति-पत्नी का बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा; आपस में ही भिड़ गए दोनों; चला दिया चा*कू

सरकार का साफ संदेश-बस सेवाएं नहीं होंगी बंद

प्रदेश सरकार और HRTC प्रबंधन के ताजा कदमों से साफ है कि हड़ताल की स्थिति बनने पर भी परिवहन व्यवस्था को सुचारू रखने की पूरी तैयारी कर ली गई है। डिप्टी CM एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहले ही कह चुके हैं कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन दबाव की राजनीति स्वीकार नहीं की जाएगी।

एस्मा किया लागू

ऐसे में एस्मा लागू करने और अब सैकड़ों अस्थायी चालकों की भर्ती शुरू करने को सरकार की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। फिलहाल पूरे प्रदेश की नजरें 24 जून को होने वाले इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट के साथ-साथ कर्मचारियों और सरकार के बीच बन रहे हालात पर टिकी हुई हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख