#विविध

May 8, 2026

3 साल तक फेफड़े में फंसा रहा पेच, युवक को नहीं थी खबर- IGMC के डॉक्टरों ने चंद मिनटों में निकाला

खांसी की शिकायत से तीन साल तक परेशान रहा युवक

शेयर करें:

screw young man lung bronchoscopy igmc shimla sirmaur cough boy

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC शिमला के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। डॉक्टरों ने एक युवक के फेफड़े से पेच निकाला है- जो कि पिछले तीन साल से फंसा हुआ था।

3 साल तक फेफड़े में फंसा रहा पेच

बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से लगातार खांसी से परेशान था। कई अस्पतालों में इलाज करवाने के बावजूद बीमारी का कारण सामने नहीं आ पा रहा था। मगर IGMC के डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कॉपी तकनीक के जरिए उस पेच को सफलतापूर्वक बाहर निकाल दिया। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मां ब्रजेश्वरी ने पूरी की श्रद्धालु की मनोकामना, भक्त ने चरणों में भेंट किया 100 ग्राम सोने का हार

खांसी से परेशान था युवक

जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले के कुलथिना गांव का 27 वर्षीय युवक लगातार खांसी और सांस से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहा था। उसने निजी और सरकारी अस्पतालों में कई बार जांच करवाई। X-ray, CT-Scan और MRI जैसी जांचों के बावजूद डॉक्टर बीमारी की असली वजह तक नहीं पहुंच सके।

IGMC पहुंचा युवक

लगातार परेशानी के बाद युवक उपचार के लिए IGMC पहुंचा, जहां पल्मोनरी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सुरभि जग्गी ने उसकी पुरानी रिपोर्टों का अध्ययन किया और ब्रोंकोस्कॉपी कराने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब की राजनीति: भाजपा ने कांग्रेस नेता की पत्नी को बनाया अपना प्रत्याशी; दिया टिकट

फेफड़े में फंसा पेच

जांच के दौरान पता चला कि युवक के दाहिने फेफड़े के निचले हिस्से के ब्रोंकस में करीब एक इंच लंबा और मोटा पेच फंसा हुआ है। मेडिकल टीम ने बिना देरी किए ब्रोंकोस्कॉपी प्रक्रिया शुरू की और फॉरसेप्स की मदद से महज सात मिनट के भीतर पेच को बाहर निकाल लिया। खास बात यह रही कि पूरी प्रक्रिया पहली ही कोशिश में सफल रही।

 

Himachal: Screw lodged in young man lung for three years; removed in seven minutes via bronchoscopy at IGMC.

सात मिनट में निकाला पेच

डॉक्टरों के अनुसार युवक को खुद भी यह जानकारी नहीं थी कि उसने कब यह पेच निगल लिया था। लंबे समय तक यह धातु का टुकड़ा फेफड़े में फंसा रहने से उसे लगातार खांसी की समस्या बनी हुई थी। पेच निकलने के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है और अब वह पहले से काफी स्वस्थ महसूस कर रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख