#विविध
February 18, 2025
हिमाचल: शिक्षकों की भर्ती और प्रमोशन के बदले नियम, सीधी भर्ती और LDR कोटा तय
2408 एसएमसी शिक्षकों के नियमितिकरण की राह अब आसान, अधिसूचना जारी
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने शिक्षकों के भर्ती और पदोन्नति के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत TGT भर्ती में 37.5 प्रतिशत कोटा सीधी भर्ती का होगा। ये पद राज्य चयन आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे। 32.5 प्रतिशत कोटा बैचवाइज व पांच प्रतिशत कोटा एलडीआर का होगा, जो SMC शिक्षकों को मिलेगा। शिक्षकों की पदोन्नति के 25 प्रतिशत कोटे को नहीं बदला गया है।
सुक्खू सरकार से नए नियमों से 2408 SMC शिक्षकों के नियमितिकरण की राह अब आसान हो गई है। TGT के नए नियमों में स्नातकोत्तर डिग्री के अंक भी पात्रता दिला सकते हैं। सरकार की अधिसूचना के अनुसार, अब सिर्फ स्कूल प्रवक्ता न्यू के भर्ती नियमों में बदलाव होगा, जिसमें SMC शिक्षकों को पांच प्रतिशत एलडीआर कोटा सीधी भर्ती से दिया जाएगा। सभी नई भर्तियों में SMC को यह कोटा मिलता रहेगा।
एसएमसी के माध्यम से सिर्फ उन शिक्षकों को LDR कोटा मिलेगा, जिन्हें सात जुलाई 2012 को घोषित पॉलिसी के तहत भर्ती किया है। यह उन SMC शिक्षकों को मिलेगा, जिनकी कम से कम पांच वर्ष की सेवा हो गई है। सीधी भर्ती किए जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित ऊपरी आयु सीमा सरकार में पहले से सेवारत SMC अध्यापकों पर लागू नहीं होगी।
प्रदेश बेरोजगार कला अध्यापक संघ ने मंत्रिमंडल बैठक में पोस्ट कोड 980 का परिणाम जारी करने का निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, सचिव विजय चौहान व कोषाध्यक्ष शक्ति प्रसाद सहित समस्त सदस्यों ने कहा कि आठ अक्टूबर, 2022 को ड्राइंग टीचर के 314 पदों के लिए परीक्षा हुई थी।