#विविध

May 1, 2026

इंद्रदेव ने धो दिया राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा, अधूरी रह गई अटल टनल दीदार की इच्छा; वापस लौटीं मुर्मू

पांच दिन शिमला प्रवास के बाद दिल्ली लौटीं द्रौपदी मुर्मू, मौसम ने बिगाड़े सभी बड़े कार्यक्रम

शेयर करें:

president Atal tunnel

शिमला। हिमाचल की खूबसूरत वादियों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा ऐतिहासिक बनने जा रहा था] लेकिन आसमान से बरसी बारिश ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। पांच दिन के प्रवास में जहां महत्वपूर्ण दौरों और कार्यक्रमों की लंबी सूची थी, वहीं अंत में यह यात्रा अधूरी इच्छाओं और रद्द हुए कार्यक्रमों की कहानी बनकर रह गई। सबसे बड़ी निराशा उस समय सामने आई जब राष्ट्रपति का बहुप्रतीक्षित अटल टनल रोहतांग का दौरा रद्द करना पड़ा, जिसे वह पहली बार देखने वाली थीं।

इंद्रदेव ने बिगाड़ा सारा खेल

राष्ट्रपति 27 अप्रैल को सुनहरे सपनों और शिमला की वादियों का लुत्फ उठाने के इरादे से यहां पहुंची थीं। वह पहली बार अटल टनल रोहतांग की अद्भुत इंजीनियरिंग को देखने लाहौल -स्पीति जाने वाली थीं, लेकिन खराब मौसम के चलते राष्ट्रपति का लाहौल-स्पीति और सिस्सू क्षेत्र का प्रस्तावित दौरा रद्द करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें : स्कूल की हालत देख 'मिसेज CM' को आया गुस्सा, स्टाफ को लगाई फटकार; 'क्लास फेलो' को भी नहीं बख्शा

 

अटल टनल की विश्वस्तरीय इंजीनियरिंग को देखने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी। लगातार बारिश और बादलों के चलते सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने यह निर्णय लिया। 30 अप्रैल को चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का दीक्षांत समारोह भी उनके इंतजार में था, लेकिन खराब दृश्यता और बारिश के चलते यह दौरा भी रद्द करना पड़ा।

ऐट होम पर भी मौसम की मार

गुरुवार को राष्ट्रपति निवास छराबड़ा (रिट्रीट) में पारंपरिक "ऐट होम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हालांकि, कड़ाके की बारिश और धुंध ने इस भव्य आयोजन में भी खलल डाला। खराब मौसम का आलम यह था कि आमंत्रित अतिथियों में से 40 फीसदी लोग भी कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके कैबिनेट मंत्री भी राहुल गांधी के दौरे के चलते कांगड़ा में फंसे रह गए और मौसम खराब होने के कारण शिमला वापस नहीं लौट सके।

 

 

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य विभाग को नहीं भायी सुक्खू सरकार की नई हेल्थ बीमा योजना, पेडिंग में डाली फाइल; जानें वजह

राष्ट्रपति बोलीं: मौसम ने सब गड़बड़ कर दिया

राष्ट्रपति ने खुद माना कि इस बार मौसम ने सब गड़बड़ कर दिया। उन्होंने कहा कि शिमला की आबोहवा उन्हें बहुत पसंद है और वह यहां आने के लिए हमेशा उत्सुक रहती हैं। मौसम की चुनौतियों को देखते हुए राष्ट्रपति ने सुझाव दिया कि राष्ट्रपति निवास में उपलब्ध जमीन पर एक ऐसी फैसिलिटी (सुविधा) तैयार की जाएगी, जिससे भविष्य में खराब मौसम के बावजूद ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रभावित न हों। उन्होंने हिमाचल के वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें : HRTC बस में 13 साल के लड़के से मिला 80 लाख का चिट्टा : अमृतसर से रिश्तेदार ने दिया था बैग

दिल्ली लौटी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली रवाना होने से ठीक पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान पहुंचीं, जहां उन्होंने सेना के एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद अनाडेल हेलिपैड पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और डीजीपी अशोक तिवारी सहित सैन्य अधिकारियों ने उन्हें औपचारिक विदाई दी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख