राजनीति

#विविध

May 11, 2025

भारत-पाक तनाव : 5 जवान शहीद, 25 नागरिकों ने त्यागे प्राण- जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान की नई साजिश

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Pakistan ceasefire violation

नई दिल्ली। शनिवार शाम 5 बजे भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हुआ, लेकिन इसके महज तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने एक बार फिर भरोसा तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में सीमा पार से ड्रोन हमले किए गए। भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने देर रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।

 

सेना को दी गई पूरी छूट


विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से भारत की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की गई थी। इसके जवाब में भारतीय सेना को 'फ्रीहैंड' दिया गया है यानी ज़रूरत पड़ने पर तुरंत और सख्त कार्रवाई का अधिकार। मिसरी ने यह भी बताया कि कुछ समय बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग और ड्रोन गतिविधियां थम गईं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शहीद पवन कुमार का अंतिम संस्कार आज, खुद ली थी बार्डर पर पोस्टिंग- पिता को गर्व

 

पहली बार रातभर रहा सन्नाटा


लगातार तनाव और सीजफायर उल्लंघन के बाद यह पहली रात थी जब सीमा पर कोई शैलिंग या गोलीबारी नहीं हुई। इससे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने लगातार LoC पर फायरिंग की थी, जिसमें भारतीय जवानों और आम नागरिकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पाकिस्तान की मदद करने वाले देश तुर्की के सेब पर बैन लगाने की मांग, दुश्मनों को भेज रहा ड्रोन 

 

आज सुबह हालात सामान्य, लेकिन रेड अलर्ट बरकरार


रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में हालात सामान्य नजर आए। हालांकि प्रशासन ने एहतियातन कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी रखा है। कई जिलों में शनिवार रात ब्लैकआउट किया गया ताकि दुश्मन को कोई लोकेशन स्पष्ट न दिखे।

 

यह भी पढ़ें : भारत-पाक तनाव के चलते हिमाचल में बढ़ी सुरक्षा, कई स्थानों पर 24 घंटे नाकाबंदी

 

22 अप्रैल से अब तक 5 जवान शहीद, 25 नागरिकों की मौत
पहलगाम हमले के दिन 22 अप्रैल से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी में अब तक 5 भारतीय जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि 60 जवान घायल हुए हैं। वहीं, आम नागरिकों में 25 लोगों की मौत हुई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इससे साफ है कि पाकिस्तान की हरकतें अब आमजन को भी निशाना बना रही हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख