#विविध

December 9, 2024

हिमाचल : लाल जोड़ा पहन पत्नी ने शहीद पति को किया विदा, मां ने पहनाया नोटों का हार

शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का वीर जवान अक्षय कपूर पंचतत्व में विलीन हो गया है। धर्मशाला की बाघनी के जवान अक्षय कपूर की पार्थिव देह उनकी नवविवाहिता बेसुध हो गई। पत्नी के दुल्हन के लिबास में शहीद को विदा किया। जबकि, शहीद की मां ने नोटों का हार डालकर अपने बलिदानी बेटे को अंतिम विदाई दी।

चौथे दिन घर पहुंची पार्थिव देह

आपको बता दें कि अक्षय कपूर की शहादत के चौथे दिन आज आज सुबह ही उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची। अक्षय को तिरंगे में लिपटा देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ देर पार्थिव देह को घर में अंतिम दर्शन के लिए रखने के बाद अक्षया का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय के बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को मुखाग्नि दी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, दो घरों ने खोए जवान बेटे- पसरा मातम

पत्नी बेसुध, मां ने हार डालकर किया विदा

अक्षय कपूर की मां ने नोटों के हार डालकर अपने लाडले बेटे को घर से विदा किया। अक्षय की बहन सबसे बलिदानी भाई को सेल्यूट करने को कहती रही। जबकि, पत्नी बेसुध होकर गिर पड़ी। परिवार को रोता-बिलखता देखकर हर आंख नम थी। पूरे क्षेत्र में चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।

अरुणाचल प्रदेश में हुए शहीद

विदित रहे कि, अक्षय साल 2015 में महज 19 साल की उम्र में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। 29 वर्षीय जवान अक्षय कपूर शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। अक्षय 19 डोगरा बटालियन में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अक्षय को हार्ट अटैक आया और उनकी सांसें थम गईं। अक्षय की शहादत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में लगी आग, तीन बच्चों और दंपति समेत पांच झुलसे

दो महीने पहले हुई थी शादी

अक्षय की अभी महज दो महीने पहले ही शादी हुई थी। घर में नई नवेली दुल्हन को छोड़ कर जवान दिल में नए जीवन की शुरूआत करने के सपने देखते हुए वापस ड्यूटी पर गया था। मगर अब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

धूमधाम से रचाया था ब्याह

जवान के पिता संसार चंद ने बताया कि जिस आंगन में हमने धूमधाम से बेटे का ब्याह रचाया था, हमें क्या पता था कि दो महीने बाद ही उसी बेटे की पार्थिव देह घर में आएगी। संसार चंद ने बताया कि उनके बेटे को बचपन से ही भारतीय सेना में जाने का शौक था। अपने सपने को पूरा करने के लिए उसने कड़ी मेहनत की और 19 साल की उम्र में ही वह भारतीय सेना में भर्ती हो गया था। अब उनकी शहादत ने पूरे परविार को झकझोर कर रख दिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख