#विविध

May 28, 2025

हिमाचल में मिला जिंदा मोर्टार, लोग डरे- मौके पर पहुंची पुलिस और सेना की टुकड़ी; जांच जारी

खेत में पड़ा था जिंदा मोर्टार, लोगों ने किया पुलिस को फोन

शेयर करें:

Live Mortar

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के इंदौरा क्षेत्र से सटे ग्राम पंचायत सनौर में उस समय हड़कंप मच गया- जब गांव के पास एक खेत में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इस संदिग्ध वस्तु को जब पास जाकर देखना तो ये एक जिंदा मोर्टार निकला।

हिमाचल में मिला जिंदा मोर्टार

इस सूचना के फैलते ही आज सुबह गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को समझते हुए DSP इंदौरा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित बना दिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी कॉलेज का प्रिंसिपल सस्पेंड, छात्रा के कंबल में हाथ डालता वीडियो हुआ था वायरल

मौके पर पुलिस और सेना की टुकड़ी

सुरक्षा को देखते हुए आम नागरिकों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई। इस दौरान पुलिस ने मोर्टार के आसपास किसी भी व्यक्ति को जाने से मना कर दिया और पूरी स्थिति पर सतर्क निगरानी बनाए रखी।

लोगों में डर का माहौल

स्थिति की नजाकत को देखते हुए प्रशासन ने एयरफोर्स के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। एयरफोर्स की टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और संभावित खतरे को भांपते हुए तुरंत भारतीय सेना की बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया। सेना की टीम कुछ ही घंटों में मौके पर पहुंच गई और उच्च स्तर की सावधानी बरतते हुए मोर्टार को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रांसफार्मर में हुआ जोरदार धमाका, HT वायर की चपेट में आए दो बाइक सवार

कैसे डिफ्यूज किया मोर्टार?

सेना और पुलिस के इस समन्वित एवं त्वरित प्रयास के चलते किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। मोर्टार को निष्क्रिय किए जाने के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा एजेंसियों का धन्यवाद किया और प्रशासनिक कार्यवाही की सराहना की।

जांच में जुटी टीमें

फिलहाल, प्रशासन यह जांच कर रहा है कि यह जिंदा मोर्टार गांव में कैसे और कहां से पहुंचा। प्रारंभिक अनुमान है कि यह सैन्य अभ्यास या पुराने युद्ध सामग्री से जुड़ा हो सकता है, लेकिन इस पर आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो वे उसे न छुएं और तुरंत स्थानीय पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख