#विविध

July 30, 2026

आज से किन्नर कैलाश यात्रा शुरू- बाबा के दर्शन के लिए निकला पहला जत्था, सुरक्षाकर्मी तैनात

फिलहाल यात्रा 10 अगस्त, सोमवार तक प्रस्तावित है।

शेयर करें:

Kinnaur Kailash Yatra Himachal Lord Shiva Kalpa Tangling Religious Tourism

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश में बाबा शिव के पवित्र धाम किन्नर कैलाश की वार्षिक धार्मिक यात्रा गुरुवार से विधिवत शुरू हो जाएगी। यात्रा के पहले दिन 375 श्रद्धालुओं का पहला जत्था तंगलिंग से रवाना होगा। किन्नौर जिला प्रशासन ने यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा, चिकित्सा, पेयजल और आपदा प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से यात्रा पूरी कर सकें।

पहले दिन 375 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

जिला प्रशासन के अनुसार इस वर्ष 30 जुलाई से 10 अगस्त तक किन्नर कैलाश यात्रा आयोजित की जा रही है। हालांकि यात्रा पूरी तरह मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगी। प्रशासन ने प्रतिदिन केवल 375 श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति देने का निर्णय लिया है। इनमें 175 श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण, 125 ऑफलाइन पंजीकरण और 75 श्रद्धालु अधिकृत एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स के माध्यम से यात्रा पर जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अगले 48 घंटे भारी : 3 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, फ्लैश फ्लड और बाढ़ का खतरा

मेडिकल फिटनेस के बाद ही मिलेगी एंट्री

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक श्रद्धालु का मेडिकल परीक्षण अनिवार्य होगा। मेडिकल फिटनेस प्रमाणित होने के बाद ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। बिना पंजीकरण किसी भी श्रद्धालु को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। इस बार यात्रा केवल तंगलिंग–मेलिंग खाता–गुफा मार्ग से संचालित की जाएगी।

सुरक्षा और स्वास्थ्य के व्यापक इंतजाम

यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस, होमगार्ड, स्वास्थ्य, वन, जल शक्ति और राजस्व विभाग की टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल, आपदा प्रबंधन और कानून-व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम संबंधी एडवाइजरी का पालन करने और केवल अधिकृत पंजीकरण के बाद ही यात्रा शुरू करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल बस ड्राइवर सावधान! चलती बस में फोन सुना तो कटेगा भारी चालान, नए नियम लागू

SDM ने जारी की अपील

किन्नर कैलाश यात्रा समिति के अध्यक्ष एवं SDM कल्पा प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि गुरुवार से यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसलिए मेडिकल फिटनेस और पंजीकरण के सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख