#विविध

May 27, 2026

हिमाचल पंचायत चुनाव : हार नहीं सह पाए समर्थक, कमरे में बंद कर दी पोलिंग पार्टी- हुआ हंगामा

पंचायत भवन के बाहर लोगों ने किया भारी प्रदर्शन

शेयर करें:

jhikli icchi Panchayat Election Counting Controversy Protest Kangra Himachal Votingh Result

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ब्लॉक में पंचायत चुनाव मतगणना के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। झिकली इच्छी पंचायत में पूरी रात चली काउंटिंग के बाद सुबह करीब साढ़े छह बजे जैसे ही प्रधान पद का परिणाम घोषित हुआ।

हार नहीं सह पाया प्रत्याशी

हारने वाले प्रत्याशी के समर्थक भड़क उठे और पंचायत भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। समर्थकों ने खूब हंगामा किया और पराजित पक्ष पर कई तरह के गंभीर आरोप भी जड़े।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव : पति-पत्नी ने मारी बाजी, एक को मिली प्रधान की कुर्सी- दूसरा बना वार्ड सदस्य

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीता

जानकारी के अनुसार, प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी इकबाल सिंह ने 1331 मत हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय कुमार को 1323 वोट मिले। दोनों उम्मीदवारों के बीच केवल आठ मतों का अंतर रहा। परिणाम सामने आते ही पराजित पक्ष के समर्थकों ने 35 वोट गायब होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

 

कांगड़ा की झिकली इच्छी पंचायत में हंगामे के बाद पंचायत भवन में बंद किए कर्मचारी। - Dainik Bhaskar

कमरे में बंद कर दी पोलिंग पार्टी

गुस्साए लोगों ने कथित तौर पर पोलिंग पार्टी को कमरे के भीतर रोक लिया और पंचायत भवन के बाहर सड़क पर प्रदर्शन करने लगे। स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों को भी बड़ी संख्या में तैनात किया गया, ताकि माहौल को नियंत्रण में रखा जा सके।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव में सगे भाई-बहन की बड़ी जीत : एक बना प्रधान, दूसरा उपप्रधान

पंचायत भवन के बाहर लोगों का प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि BDO कांगड़ा तारुल कटियार और तहसीलदार प्रकाश चंद ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और उन्हें शांत करवाने का प्रयास किया। पंचायत भवन के बाहर काफी संख्या में लोग जमा रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होती रही।

 

झिकनी इच्छी पंचायत के बाहर जुटी भीड़।

बना अफरा-तफरी का माहौल

उधर, खोली पंचायत में भी मतगणना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक, कुछ शरारती तत्व काउंटिंग सेंटर के भीतर घुस गए, जिससे मतगणना प्रभावित हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें बाहर निकालकर दोबारा काउंटिंग शुरू करवाई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में दरका पहाड़ : भारी भूस्खलन से टूटा पुल, नदी में समाई कार- मचा हाहाकार

केवल चौधरी की हार

खोली पंचायत में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल चौधरी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, भाजपा समर्थित जिला परिषद उम्मीदवार विजय कुमार बीजू की पत्नी कश्मीरा देवी ने जीत दर्ज की। हालेड़कलां से भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी रिंपल कुमार की पत्नी सरिता जोगीपुर पंचायत से प्रधान चुनी गईं, जबकि डिंपल उपप्रधान निर्वाचित हुए।

 

झिकनी इच्छी पंचायत में काउंटिंग से गुस्साएं लोगों ने रोकी अधिकारियों की गाड़ियां।

 

इसके अलावा नंदरूल पंचायत से कांग्रेस समर्थित संजीव सिप्पी विजयी रहे। दौलतपुर पंचायत में सीमा देवी प्रधान और डॉ. सतीश सोनी उपप्रधान बने। तियारा पंचायत से अनीता देवी ने प्रधान पद पर जीत हासिल की, जबकि नवीन कुमार उपप्रधान चुने गए।

यह भी पढ़ें- माता बगलामुखी के दर्शन करने आया था ITBP जवान, देह लेकर घर लौटे मां और भाई- सदमे में परिवार

500 मतों से हराकर बने प्रधान

कचहरी पंचायत में कपिल चौधरी ने करीब 500 मतों के बड़े अंतर से प्रधान पद जीता और विकास चौधरी उपप्रधान बने। वहीं कुल्थी पंचायत से राम कृष्ण और गाहलियां पंचायत से हिमाचली देवी प्रधान निर्वाचित हुए।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख