राजनीति

#विविध

May 2, 2025

कश्मीर में तैनात हिमाचल के जवान ने तोड़ा दम, पत्नी के भरोसे छोड़ गया 3 साल का बेटा

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Martyr Ravinder Thakur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश ने भारत मां का एक और लाल असमय ही खो दिया है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात हिमाचल प्रदेश के जवान रविंद्र ठाकुर की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। रविंद्र ठाकुर राष्ट्रीय रायफल्स के जवान थे। गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।

कश्मीर में तैनात हिमाचल के जवान ने तोड़ा दम

रविंद्र ठाकुर 24 अप्रैल को छुट्टी लेकर अपने घर उपमंडल भोरंज के तहत गांव अम्मण आए थे। बुधवार की रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सुबह परिजन उन्हें हमीरपुर के अस्पताल लेकर आए। लेकिन उनकी हालत को गंभीर मानते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : BIG BREAKING- खड्ड में गिरी कार, दो ने मौके पर तोड़ा दम- 2 की हालत नाजुक

सेना के कमांडो थे रविंद्र

रविंद्र ठाकुर ने करीब 13 साल पहले 20 जेके राइफल ज्वॉइन किया था। इसके बाद वे राष्ट्रीय राइफल्स में आ गए। उन्हें जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात किया गया था। फिर उन्हें कमांडो ट्रेनिंग ली थी। उनकी शादी को 4 साल ही हुए थे।

पत्नी के भरोसे छोड़ गया 3 साल का बेटा

रविंद्र ठाकुर की शादी 4 साल पहले ही हुई थी। उनका एक 3 साल का बेटा भी है। गुरुवार सुबह उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भारतीय सेना की टुकड़ी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और गार्ड ऑफ ऑनर देकर भारत मां के वीर को अंतिम विदाई दी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार से दूर रह रहे थे दो युवक- एक कमरे में पड़ा मिला, दूसरा दुकान के अंदर

जवान बेटे को खोकर परिवार में छाया मातम

जवान बेटे को असमय खोने से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। रविंद्र की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस गमगीन घड़ी में पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। रविंद्र ठाकुर की अंत्येष्टि में पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, जिला परिषद सदस्य पवन कुमार, पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कई पूर्व सैनिकों के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि रविंद्र ठाकुर जैसे सपूत देश की असली संपत्ति हैं। उनका जाना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए क्षति है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख