#विविध

October 2, 2026

जुगाड़ से सड़कों पर दौड़ रही HRTC बसें- टूटी सीटें देख सवारियों का फूटा गुस्सा, उठाए सवाल

सीटों को वेल्डिंग कर चलाया जा रहा काम

शेयर करें:

Shimla Pathankot Bus news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में HRTC बसों से जुड़ी समस्याएं आए दिन सामने आती रहती हैं। कभी बस रास्ते में खराब हो जाती है तो कभी यात्रियों को समय पर बस सेवा नहीं मिल पाती। अब ऐसा ही एक मामला शिमला से सामने आया है, जहां शिमला-पठानकोट रूट पर चलने वाली HRTC बस की पिछली सीटों की हालत देखकर यात्री हैरान रह गए।

सीटों को वेल्डिंग कर चलाया जा रहा काम

बस की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन सीटों के सेट को वेल्डिंग करके एक एंगल के सहारे जोड़ा गया था। इससे किसी तरह यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। यात्रियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में सफर करना उनके लिए परेशानी के साथ-साथ चिंता का कारण भी बना हुआ है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कमरे में घुसकर किशोरी से की नीचता, शादी का बनाता था दबाव; अब कोर्ट ने सुनाई सजा

पहले भी टूट चुकी हैं बस की सीटें

कुछ दिन पहले भी इसी रूट पर चलने वाली बस की सीटें एंगल समेत नीचे गिर गई थीं। यात्रियों का कहना है कि इस रूट पर खराब बसें भेजे जाने की समस्या नई नहीं है। लंबे समय से यहां पुरानी और खस्ताहाल बसें चल रही हैं। कई बार रूट पर अच्छी हालत वाली बसें भेजने की मांग उठ चुकी है, लेकिन लोगों का कहना है कि डिपो में बेहतर बसें उपलब्ध हों तभी व्यवस्था सुधर सकती है।

 

बस खराब होने से रास्ते में छूट जाते हैं यात्री

पठानकोट का यह काफी पुराना और व्यस्त रूट है। इस पर बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। बस सुबह करीब 9:50 बजे पट्टा से रवाना होती है। यात्रियों के अनुसार, बस में अक्सर कोई न कोई खराबी आ जाती है। कई बार समय बचाने के लिए बस लदरौर-पट्टा रूट से न जाकर ऊखली होकर निकल जाती है। ऐसे में लदरौर और पट्टा में बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी होती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10 साल के बेटे ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि, नम आंखों से CISF जवान का अंतिम संस्कार

समय पर बस न मिलने से दूसरी बसों का लेना पड़ता है सहारा

यात्रियों का कहना है कि बस हमीरपुर में करीब 20 मिनट रुकती है, लेकिन लदरौर और पट्टा से सफर करने वाले यात्री समय पर बस अड्डे तक नहीं पहुंच पाते। इस कारण उन्हें पठानकोट जाने के लिए दूसरी बस का सहारा लेना पड़ता है। इससे यात्रियों का समय भी खराब होता है और उन्हें अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।

यात्रियों ने नई बस चलाने की मांग की

स्थानीय लोगों राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, जसवंत सिंह, मुकेश कुमार, रमेश चंद, राजकुमार, विवेक सिंह, पंकज चौहान, मनोज गुप्ता, गोल्डी और विनय कुमार सहित अन्य ने निगम प्रबंधन से इस रूट पर बेहतर हालत वाली बस चलाने की मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवती के पास मिला लाखों का चिट्टा, 3 पंजाबी भी धरे, होटल-होमस्टे में चल रहा था नशे का खेल

 

लोगों का कहना है कि शिमला से पठानकोट जाने वाली सुबह करीब 10 बजे पट्टा से गुजरने वाली बस की हालत भी ठीक नहीं है। कई बार पुरानी बस रास्ते में ही खराब हो जाती है। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से जल्द से जल्द नई बस उपलब्ध करवाने की मांग की है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख