#विविध

October 20, 2024

हिमाचल सरकार के खिलाफ किए थे पोस्ट, नौकरी से सस्पेंड हुआ HRTC ड्राइवर

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक सरकारी कर्मचारी को सरकार के खिलाफ पोस्ट करना महंगा पड़ गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम HRTC के एक बस चालक निगम के अधिकारियों के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट करना भारी पड़ा है। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए HRTC बस चालक रविंद्र सिंह को HRTC प्रबंधन ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

फेसबुक पर पोस्ट करना पड़ा महंगा

बस चालक रविंद्र सिंह पर HRTC के संसारपुर टैरेस यूनिट पर कार्यरत था। रविंद्र पर ड्यूटी के समय फेसबुक का इस्तेमाल करने और HRTC प्रबंधन के खिलाफ गलत शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। रविंद्र सिंह को बर्खास्त करने के संबंध में HRTC के उपमंडलीय प्रबंधक (देहरा व संसारपुर टैरेस) कुशल कुमार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, कल यहां होगा कैंपस इंटरव्यू

अधिकारियों के खिलाफ की टिप्पणी

जानकारी के अनुसार, रविंद्र सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर निगम के अधिकारियों के खिलाफ कई तरह की टिप्पणियां की थी। हालांकि, रविंद्र ने अपनी पोस्ट पर किसी भी अधिकारी का नाम नहीं लिखा था। रविंद्र की फेसबुक पोस्ट के आधार पर HRTC प्रबंधन ने रविंद्र सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

नहीं रख पाया अपना पक्ष

दरअसल, पहले HRTC प्रबंधन ने रविंद्र सिंह को निलंबित किया था। प्रबंधन ने रविंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। रविंद्र को अपना पक्ष रखने के लिए कार्यालय में तलब किया गया। मगर अपने जवाब में रविंद्र साबित नहीं कर पाया कि उसने ये टिप्पणियां क्यों की थी। यह भी पढ़ें : हिमाचल के प्रत्यूष ने पहले ही अटेंप्ट में क्वालीफाई किया JRF, हासिल किए इतने अंक

हैक हो गया था फेसबुक अकाउंट

रविंद्र ने कहा कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था। HRTC प्रबंधन ने कहा तो तुमने इसकी FIR क्यों नहीं करवाई- तो रविंद्र कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया। इसी के चलते प्रबंधन ने उसे नौकरी से डिसमिस कर दिया है। अब रविंद्र को महज निलंबत और बर्खास्त होने तक के बीच के ही वित्तीय लाभ मिलंगे। इसके अलावा रविंद्र किसी भी वित्तीय लाभ के लिए पात्र नहीं होगा। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बीमार बच्चों को छोड़ गई मां, नौकरी कर पालती रही परिवार का पेट

रविंद्र की फेसबुक पोस्ट

रविंद्र सिंह ने HRTC के अधिकारियों के खिलाफ कई तरह की टिप्पणियां की थी। रविंद्र ने लिखा था- हमारे कर्मों में खोट नहीं है साहब इसलिए हम किसी से डरते नहीं है। खोट तो तुम्हारी नियत में है, इसलिए हम ना तो आपकी इज्जत करते हैं और ना ही आपकी भरोसा करते हैं। यह भी पढ़ें :  हिमाचल : 1500 वाली स्कीम में फंसा नया पेंच, महिलाओं को करना होगा और इंतजार फिर पोस्ट में लिखा भले ही जेल जाना पड़े या एनकाउंटर में मरना पड़े लेकिन तुम्हारे किए जुल्म का बदला बड़ी बेरहमी से लेंगे। इसके आगे लिखा था 7825 की मशीन 32,000 में, ढाई लाख की जमीन 6 करोड़ 72 लाख में, 400 की वर्दी 2736 में जश्न नहीं तो और क्या मातम मनाए?

HRTC चालक नौकरी से बर्खास्त

इन्हीं फेसबुक पोस्ट का रविंद्र सिंह प्रबंधन को कोई स्पष्ट जबाव नहीं दे पाया। जिसके चलते प्रबंधन ने उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख