राजनीति

#विविध

June 1, 2025

हिमाचल के इन जिलों में बारिश-तूफान की चेतावनी: तेज अंधड़ करेगी परेशान- जानें मौसम अपडेट

मनाली-डलहौजी में पर्यटकों ने लिया ठंडे मौसम का लुत्फ,

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

solan storm alert

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। खासकर शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेताया है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन और यातायात प्रभावित हो सकता है।

 

तापमान में भारी गिरावट

 

शनिवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का औसत तापमान पहले से ही सामान्य से 2.3 डिग्री कम चल रहा था, जो अब और भी नीचे चला गया है। चंबा में तापमान में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है—12.2 डिग्री कम होकर तापमान 26.8 डिग्री पर आ गया। डलहौजी में तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम होकर 20.8 डिग्री, केलांग में 7 डिग्री कम होकर 14.8 डिग्री, कांगड़ा में 3.8 डिग्री कम होकर 35.1 डिग्री दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मर्चेंट नेवी का पेपर क्लियर न होने से परेशान था बेटा, मां-बाप को कमरे में इस हालत में पड़ा मिला

टूरिस्ट डेस्टिनेशनों पर बना ठंडा और सुहावना मौसम

 

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण शिमला, मनाली, डलहौजी, नारकंडा जैसे पर्यटन स्थलों का मौसम बेहद सुहावना हो गया है।

  • शिमला: 26.1°C

  • मनाली: 22°C

  • डलहौजी: 20.8°C

  • नारकंडा: 19°C

इन तापमानों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक इन हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

कब तक रहेगा मौसम का कहर

 

मौसम विभाग के मुताबिक:

  • 1 से 3 जून तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिससे तेज बारिश और तूफान की संभावना है।

  • 4 जून के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगेगा और मौसम में हल्की गर्मी का अहसास बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जून महीने के पहले ही दिन बैंक में लटका रहेगा ताला- यहां जानिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

प्रशासन और पर्यटकों के लिए अलर्ट

 

प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पेड़ गिरने की संभावनाओं को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख