#विविध

May 31, 2025

हिमाचल में तूफान मचाएगा तबाही, कई जिलों में भारी बारिश-ओलों की चेतावनी- जानें मौसम अपडेट

पारा 8 डिग्री तक लुढ़का, अगले 5 दिन और बिगड़ेगा मौसम

शेयर करें:

Himachal weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले चुका है। प्रदेश के ऊपरी और मध्यवर्ती हिस्सों में 31 मई और 1 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए टूरिस्ट और स्थानीय लोगों को नदी-नालों, जलभराव वाले स्थानों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सख्त सलाह दी है।

 

गर्मी से राहत पाने आए पर्यटकों को झटका

 

इन दिनों हिमाचल की ओर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और यूपी से हजारों की संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के चलते अब सैर-सपाटे की योजनाएं मुश्किल में पड़ सकती हैं। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम को देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं और अनावश्यक जोखिम न लें।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने आज बुलाई कैबिनेट बैठक, इन खास एजेंडों पर होगी चर्चा- नौकरियों के खुल सकते हैं द्वार

 

तेज तूफान और ओलावृष्टि का भी खतरा

 

मौसम विभाग ने चेताया है कि 31 मई को कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश और तूफान का खतरा है, जबकि 1 जून को शिमला, सोलन और सिरमौर में भी यही स्थिति बन सकती है। इस दौरान कई स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

 

बारिश ने गिराया तापमान, कल्पा में पारा 8.2 डिग्री गिरा

 

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। औसतन अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री नीचे चला गया है।

  • कल्पा का पारा 8.2 डिग्री गिरकर 16.2 डिग्री सेल्सियस हो गया

  • ताबो का तापमान 6 डिग्री गिरकर 17.8 डिग्री रहा

  • भुंतर में 6.3 डिग्री गिरकर तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सेना ने पकड़ा एक और युवक, पाकिस्तान की कर चुका है यात्रा- सेना में कर्नल रहे पिता

 

5 दिन तक खराब रहेगा मौसम

 

मौसम विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश में अगले 5 दिन तक मौसम खराब बना रहेगा। लगातार बारिश, तूफान और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है।

 

क्या करें – क्या न करें:

  • नदी-नालों और खतरनाक ढलानों से दूरी बनाए रखें

  • पहाड़ी इलाकों की यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर लें

  • छाता और रेनकोट साथ रखें, विशेषकर रिज और मॉल रोड जैसे स्थानों पर

  • किसी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख