#विविध
March 15, 2025
हिमाचल में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी- दो दिन के लिए अलर्ट जारी, जानें डिटेल
सात जिलों में येलो अलर्ट जारी, मौसम विज्ञान केंद्र ने की भविष्यवाणी
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम के बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। 15 और 16 मार्च को राज्य के सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी और शिमला शामिल हैं। इसके अलावा, 14 और 16 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मनाली, कुल्लू और लाहौल स्पीति में बारिश-बर्फबारी की शुरुआत
पिछले 24 घंटों में मनाली में 7.0 मिलीमीटर, सांगला में 2.6 मिलीमीटर, जोत में 1.2 मिलीमीटर और भुंतर में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही, गोंदला में 13 सेंटीमीटर, कुकुमसेरी में 5.9 सेंटीमीटर और केलांग में 4.0 सेंटीमीटर बर्फबारी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बंबर ठाकुर पर चली 12 राउंड गोलियां, PSO को लगी दो- हालत नाजुक
कुल्लू और लाहौल स्पीति में शुक्रवार शाम से मौसम ने करवट ली है और दोनों क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। भारी बारिश के कारण कुल्लू जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ है और मनाली आने वाले पर्यटकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
तापमान में गिरावट का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। साथ ही, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसके बाद 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंबर ठाकुर के खिलाफ रची जा रही थी साजिश, बेटा बोला- कुछ नेताओं के नाम...
किसे मिलेगा असर और कहां होगा मौसम साफ?
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 18 से 20 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे पहले, 15 और 16 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के कारण कुछ स्थानों पर यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से किसान और बागवान भी प्रभावित हो सकते हैं, जिन्हें अपनी फसलों के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में दर्ज तापमान