#विविध

January 27, 2025

हिमाचल: इस जिला में बिना हेल्मेट, उपयुक्त नंबर प्लेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें

उपयुक्त नंबर प्लेट के बिना सभी वाहन चालक भूल जाएं पेट्रोल डीजल

शेयर करें:

Una Dc Order

ऊना। हिमाचल प्रदेश में दो पहिया वाहनों के बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए ऊना जिला में नई पहल की गई है। ऊना जिला में अब बिना हेल्मेट और उपयुक्त नंबर प्लेट ना होने पर  वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल गैस नहीं मिलेगा। इसको लेकर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने आदेश जारी किए हैं।

उपयुक्त नंबर प्लेट नहीं हुई तो नहीं मिलेगा पेट्रोल डीजल

जारी किए गए आदेशों के अनुसार हेल्मेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। वहीं बिना उपयुक्त नंबर प्लेट वाले किसी भी वाहन को ईंधन देने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही खुले कंटेनरों, बोतलों या अन्य अनधिकृत पैकेजिंग में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में छात्रों की संख्या अनुसार नियुक्त होंगे शिक्षक

जिला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश

जिला दंडाधिकारी ने यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत ऊना जिला के सभी पेट्रोल पंप संचालकों को जारी किए हैं। इसके साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि पेट्रोल पंप पर किसी भी व्यक्ति के संदिग्ध व्यवहार की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी जाए। उपायुक्त ने बताया कि यह कदम लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के चलते उठाया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब कम संख्या वाले कॉलेज होंगे बंद, जानें कितने छात्रों की है शर्त

पेट्रोल पंपों पर साफ सफाई के भी दिए निर्देश

उपायुक्त ने पेट्रोल पंप संचालकों को पंपों पर स्वच्छता और सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोल पंपों पर सार्वजनिक शौचालय की सफाई और रखरखाव नियमित रूप से किया जाए। यह सुविधा आम जनता के लिए निःशुल्क है, और किसी भी तरह की पाबंदी या वॉशरूम में ताले लगाने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : फरवरी में आधा महीना बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

आदेशों की अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

उपायुक्त ने कहा कि आम जनता की शिकायत के लिए जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर  01975-225045, 225046, 225052 भी जारी किया है। वहीं लोग अपनी शिकायत टोल फ्री नंबर 1077 पर भी दर्ज करा सकते हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने स्पष्ट किया है कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों से अपील की कि वे इन निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख