#विविध

August 11, 2024

हिमाचल: अस्पताल पहुंचे द ग्रेट खली- जानें क्या है मामला

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा जहां पूरी दुनिया में WWF के शहंशाह कहे जाते हैं। वहीं उनमें इंसानियत भी बेहिसाब है। बीते कल खली ने मिसाल पेश करते हुए एक शख्स की उस समय जान बचाई जब देर शाम ऊना अम्ब रोड़ पर एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

कांगड़ा से जालंधर लौट रहे थे खली

मिली जानकारी के अनुसार बीते कल शनिवार खली कांगड़ा से जालंधर लौट रहे थे। इस दौरान जब खली ऊना अम्ब रोड़ पर अपनी गाड़ी मे सफर कर रहे थे तो रास्ते में एक अन्य गाड़ी हादसे की शिकार हुई थी। यह भी पढ़ें: खेतों की रखवाली करने जा रहे नंदलाल को बैल ने कुचला, नहीं बची जा.न किसी ने घायल चालक को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई तो जब यह सब खली ने देखा तो उन्होंने तुरंत घायल चालक को अपनी गाड़ी से ऊना अस्पताल पहुंचाया।

खली ने अपनी गाड़ी में घायल को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में घायल शख्स पंजाब का रहने है जो कि हिमाचल के माता चिंतपूर्णी से माता श्री नयना देवी जी के यहां जा रहा था। मगर बीच रास्ते में उनकी गाड़ी एक कैन्टर से टकरा गई। यह भी पढ़ें: अपने दो साथियों के साथ काम से लौट रहा था सरकारी ठेकेदार, खाई में गिरी गाड़ी बहरहाल, खली द्वारा घायल शख्स को ऊना अस्पताल पहुंचाकर उसका इलाज शुरू करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर्स ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफ़र कर दिया।

दिया यह संदेश

वहीं, खली ने देश व प्रदेश वासियों को इंसानियत का संदेश देते हुए कहा कि हादसा कभी भी किसी के भी साथ हो सकता है। ऐसे में हम सबको एक-दूसरे की मदद के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख