#विविध
February 6, 2025
हिमाचल: बेटे की चाहत में महिला की 5वीं डिलीवरी ? चार मासूमों से भी छीन ली मां की ममता
प्री मैच्यौर डिलीवरी के बाद जज्जा बच्चा दोनों की मौत
शेयर करें:

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि महिला की यह पांचवी डिलीवरी थी। यानी महिला के इससे पहले भी चार बच्चे हैं। जिनके सिर से अब सदा के लिए मां का साया उठ गया है। प्रसव के बाद महिला ने मृत बेटे को जन्म दिया था और अधिक रक्त स्त्राव के चलते महिला की भी मौत हो गई।
अब सवाल यह उठता है कि पूरे देश सहित हिमाचल में भी जब हम दो हमारा एक का नारा गूंजता है, तो यह महिला क्यों चार-चार बच्चों के बाद पांचवी बार गर्भवती हुई। क्या पहले के चार बच्चे लड़कियां थीं और परिवार को बेटे की चाहत थी ? महिला की मौत अपने आप में बहुत सारे सवाल छोड़ गई है। महिला की पांचवी डिलीवरी उसकी जान लेकर गई।
बता दें कि सिरमौर जिला के नाहन मेडिकल कॉलेज में डिलीवराी के बाद मां और उसके नवजात बेटे की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमें में हैं। महिला के चार बच्चे पहले ही हैं। उनमें कितने लड़के हैं और कितनी लड़कियां, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन महिला की मौत से परिवार सहित उसके चार बच्चों का रो रो कर बुरा हाल जरूर हो गया है।
बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई है। मृतका की यह पांचवीं डिलीवरी थी। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी की मौत के बाद पति गहरे सदमे में है।
जानकारी के अनुसार, को बुधवार रात करीब 12.15 बजे गोरखूवाला क्षेत्र से गर्भवती महिला बीनू (34) को पांवटा साहिब अस्पताल लाया गया। मगर हालत गंभीर होने के चलते बीनू को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां पर उसे दाखिल कर लिया गया। मगर कुछ देर बाद बीनू को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ऐसे में डॉक्टरों ने उसकी सिजेरियन डिलीवरी करने का फैसला लिया।
डॉक्टर बीनू की सिजेरियन डिलीवरी करने के लिए उसे ऑपरेशन थियेटर में शिफ्ट करने की तैयारी कर ही रहे थे। इसी बीच सुबह करीब 6 बजे ऑप्रेशन से पहले ही बीनू ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। मगर अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बीनू ने दम तोड़ दिया और बच्चा भी मृत पैदा हुआ।
मामले की पुष्टि करते हुए नाहन मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि महिला की प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई है। महिला करीब साढ़े 7 महीने की गर्भवती थी और ये उसकी पांचवीं डिलीवरी थी। ऑप्रेशन से पहले ही उसे बहुच ज्याजा ब्लीडिंग होने लगी थी। ऐसे में एक मृत बच्चों को जन्म देते ही उसने भी दम तोड़ दिया।