#विविध

March 22, 2025

BREAKING : हिमाचल में पंजाब की बसों पर लगाए भारत माता के पोस्टर, खालिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब

एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया की अगुवाई में शुरू हुआ अभियान

शेयर करें:

HIMACHAL

शिमला। पंजाब में HRTC की बसों पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ और भिंडरावाला के झंडे लगाने का हिमाचल के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जवाब दे दिया है। शिमला आईएसबीटी पर आने वाली पंजाब की बसों पर भारत माता के पोस्टर लगाने का अभियान शुरू किया गया है। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य की अगुवाई में शनिवार को शुरू हुए इस अभियान में PRTC की बसों पर भारत माता के पोस्टर लगाने के साथ ही भारत माता के नारे भी लगाए जा रहे हैं। 

भिंडरावाले का पोस्टर लाने वाला देशद्रोही 

वीरेश शांडिल्य ने अभियान के बारे में बताया कि इस माध्यम से संदेश देना चाहते हैं कि देश के लिए सभी धर्मों के लोगों ने कुर्बानियां दी है। इस तरह की साजिशों से हिमाचल प्रदेश की शांति को भंग नही होने देंगे। शांडिल्य ने जरनैल सिंह भिंडरावाले को आतंकवादी बताते हुए कहा कि उसने गुरुद्वारा साहिब की पवित्रता भंग की और 80 जवानों की हत्या की। उन्होंने मांग की कि हिमाचल में भिंडरावाले का पोस्टर या झंडा लेकर आने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।

 

यह भी पढ़ें : सुरक्षित नहीं हिमाचल! संदिग्ध हालात में मिल रही देह, 21वां मामला आया सामने

सीएम सुक्खू से सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को ज्ञापन देंगे। उन्होंने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस मामले में सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया। शांडिल्य ने हिंदू-सिख को आपस में लड़वाने की साजिश की आशंका जताई। उन्होंने दावा किया है कि खालिस्तानियों के खिलाफ जरूरत पड़ने पर हथियार उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

 

यह भी पढ़ें : चिट्टे के जाल में उलझा हिमाचल: इस जिला में 3,247 गिरफ्तार, हजारों केस दर्ज

हिमाचल की बसों से लगातार हो रही तोड़फोड़

शनिवार को ही विधानसभा के बजट सत्र के दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जानकारी दी कि शुक्रवार रात को अज्ञात लोगो ने अमृतसर में HRTC की 4 बसों के साथ तोड़फोड़ की और बसों पर खालिस्तान अंकित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंजाब सरकार के साथ बातचीत की है। वहीं, अमृतसर में बसों पर हमला करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा लिया गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख