#विविध

November 28, 2025

हिमाचल: नर्स की नौकरी छोड़, शुरू किया खुद का काम- आज घर बैठे कर रही मोटी कमाई

चंडीगढ़ से ऊहल तक का सफर नहीं था आसान- रजनी

शेयर करें:

Success Story

हमीरपुर। हर कोई नौकरी की तलाश में है, कोई सरकारी तो कोई प्राइवेट लेकिन इस भेड़ चाल के जमाने में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कुछ अलग करना चाहते हैं। ऐसा ही एक नाम है रजनी चौहान जो हिमाचल के हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखती हैं।

प्राइवेट सेक्टर में 20 हजार की कमाई

रजनी के पास B.Sc नर्सिंग की डिग्री है। वो प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत थीं जहां वो महीने के 15 से 20 हजार रुपये कमा रहीं थीं लेकिन रजनी यहां रूकी नहीं, उन्होंने इससे आगे बढ़ने की सोच रखी और शुरु कर दिया अपना खुद का कारोबार।

यह भी पढ़ें: हिमाचल विस में सत्तापक्ष–विपक्ष में टकराव : चल रही नारेबाजी, इस मुद्दे पर हुआ जोरदार हंगामा

काम से घर बैठे 30 हजार की कमाई

रजनी अपने काम से वोकल फॉर लोकल और पारंपरिक रीति रिवाजों को संजोने का काम कर रहीं हैं। वे शादी-ब्याह के लिए ऑर्डर लेती हैं। इससे उन्हें अपनी प्राइवेट नौकरी से ज्यादा की कमाई हो जाती है। वो अब महीने के करीब 30 हजार तक कमा रहीं हैं।

चंडीगढ़ में स्टाफ नर्स थीं रजनी चौहान

रजनी के पति इंजीनियर विनय ठाकुर निजि कंपनी में काम करते हैं। 3 साल पहले रजनी ने चंडीगढ़ में ही स्टाफ नर्स की नौकरी को अलविदा कहा था। रजनी कहती हैं कि चंडीगढ़ से ऊहल तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : बस से टकराते ही बाइक के हुए दो हिस्से, फौजी था सवार- आज होगा अंतिम संस्कार

लगातार नई चीजें सीख रहीं हैं रजनी

हालांकि जब उन्होंने अपना काम शुरू किया तो उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला। अब वे लगातार नई चीजें सीखकर खुद के साथ दूसरों को आत्मनिर्भरता की तरफ आगे बढ़ाने में जुटी हुई हैं। रजनी खुद में महिला सशक्तिकरण का संदेश बन गई हैं।

दूसरों को भी सशक्त करने का सफर

रजनी जैसी महिलाएं जो खुद को सशक्त करने की सोच रखती हैं, वे अपना रास्ता तलाश ही लेती हैं। वहीं वे सिर्फ अपनी मंजिल की तरफ नहीं बढ़तीं बल्कि दूसरी महिलाओं को भी इस सफर में जोड़कर, उन्हें भी उनकी मंजिल तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख