#विविध
December 12, 2025
2026 का कैलेंडर कर देगा हैरान- साल में होंगे 13 महीने, जानिए क्या है इसका रहस्य
हिंदू पंचांग में विशेष महीना है अधिकमास
शेयर करें:

शिमला। एक साल में 12 महीने- साधारण बात लेकिन एक साल में 13 महीने यानी हिंदू पंचांग। जी हां, हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 13 महीनों का होने वाला है। ऐसा क्यों हो रहा है, आइए जानते हैं।
हिंदू पंचांग की गणना 1 जनवरी से नहीं होती, हिंदू काल गणना विक्रम संवत पर आधारित है और फिलहाल विक्रम संवत 2082 का साल चल रहा है। जानकारी के मुताबिक हर तीन साल में लगभग 1 महीना ज्यादा जुड़ता है जिसे अधिकमास कहा जाता है।
साल 2026 में भी अधिकमास पड़ने वाला है। 2026 में एक दुर्लभ और बेहद खास खगोलीय संयोग बनने जा रहा है जो इसे खास बना रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2026 में ज्येष्ठ मास बढ़ रहा है यानी एक की जगह 2 सामान्य ज्येष्ठ और अधिक ज्येष्ठ रहेंगे।
अधिकमास होने के चलते ज्येष्ठ का काल लगभग 59 दिनों तक फैल जाएगा जिसे अधिकमास या मलमास कहा जाता है। इसे विशेष धार्मिक कार्यों और पुण्य कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इसी संयोग से साल 2083 में 13 महीने होंगे।
नए साल 2026 में ज्येष्ठ माह 22 मई से 29 जून तक चलेगा। अधिकमास 17 मई 2026 रविवार से शुरू होकर 15 जून 2026 सोमवार को खत्म होगा यानी आने वाले साल में 17 मई से 15 जून तक का समय अधिकमास का विशेष काल रहेगा जो धार्मिक दृष्टि से बहुत फलदायी माना जाता है।
हिंदू पंचांग में अधिकमास खास महीना है जो तब बनता है जब पूरे महीने के दौरान सूरज किसी भी राशि में प्रवेश नहीं करता। चंद्र मास व सौर मास की गणना में जो अंतर होता है, उसी को बैलेंस करने के लिए हर 2–3 साल में 1 महीना ज्यादा जुड़ जाता है जिसे अधिकमास या अध्याय मास कहते हैं।